बैतूल अपडेट

Leopard In Betul: आमला क्षेत्र में फिर तेंदुए की दहशत, गाय पर किया हमला

Leopard In Betul, Tenduaa at betul, tiger in betul,

▪️अंकित सूर्यवंशी, आमला 

Leopard In Betul: बैतूल जिले के आमला विकासखण्ड में एक बार फिर तेंदुए की दहशत देखी जा रही है। यहां तेंदुए के हमले से गाय के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। तेंदुए के गाय पर हमले की खबर सुनते ही ग्रामीण क्षेत्र में फिर दहशत का माहौल हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विकासखण्ड के ग्राम छावल में आज सुबह 6 बजे जंगली जानवर ने छावल निवासी किसान गुलाबराव देशमुख की गाय को घायल किया। इसके साथ ही धनराज देशमुख, मनोज देशमुख को गन्ना के खेत में घूमते नजर आया। उसके बड़े-बड़े पैरों के निशान देखे गए हैं। (Leopard In Betul) जिसके बाद यहाँ दहशत का माहौल हो गया है। वहीं बताया जाता है कि छावल गांव से ही लगे ग्राम खापा खतेड़ा में भी तेन्दुए को देखा गया था। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए थे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खापा खतेड़ा में विगत लगभग 3 दिन से तेन्दुए (Leopard In Betul) की आहट है।

हालांकि अभी तक वहां किसी को भी कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत छावल के सरपंच राजू कापसे ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई थी। (Leopard In Betul) लेकिन, अभी तक विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। इस विषय में जब वन परिक्षेत्र अधिकारी रामस्वरूप उइके से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद कर्मचारियों को भिजवाया है। वह ग्राम में पहुंच ही रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button