Best Business Idea: सिर्फ एक मशीन लगाओ और रोज 5 हजार कमाओ! ऐसा बिजनेस कि 4 लोग बोलेंगे मैं भी ये करूंगा
Best Business Idea, Dona pattal Making Machine price, Dona Pattal machine price in Patna, Dona pattal Machine price in Kanpur, Dona pattal Machine Price in Lucknow, दोना पत्तल के थोक विक्रेता, दोना पत्तल बनाने की मशीन, पत्तल बनाने वाली मशीन, Business in Hindi, पत्तल बनाने वाली मशीन प्राइस
Best Business Idea: आज के समय में हर व्यक्ति बिजनेस में ज्यादा दिलचस्पी रखता है। लोग कोई भी जॉब करते हुए किसी न किसी पार्ट टाइम बिजनेस की तलाश में रहते हैं ताकि वे इस महंगाई के दौर में अपनी कमाई को बढ़ा सके।
कम बजट वाले बिजनेस ढूंढना लोगों के सामने एक बड़ी समस्या रहती है, जिसमें वे कम निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सके। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया के बारे में जानकारी देने वाले है, जिसमें कम पूंजी में एक अच्छे व्यवसाय से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
दोना-पत्तल एक बहुत शानदार Business हैं क्योंकि आज ऐसा कोई त्योहार नहीं बचा और ऐसा कोई अवसर नहीं हैं जिसमें दोना पत्तल (Paper Plate) का उपयोग न किया जाता हो। बर्थडे पार्टी के लिए होने वाले भोज से लेकर किसी के श्राद्ध में होने वाले भोज तक में पेपर प्लेट का उपयोग किया जाता है। तो आइए जानते हैं दोना-पत्तल का बिजनेस कैसे करें।
शादी, त्योहार और भंडारा के दौरान भोजन को दोना-पत्तल में ही परोसा जाता है और इस तरह के कार्यक्रम तो आए दिन होते रहते हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि जमाने के अनुसार Business करो। आज के जमाने में लोग पिकनिक भी जाते हैं तो भोजन परोसने के लिए दोना-पत्तल का ही इस्तेमाल करते हैं। इसकी एक वजह है यह है कि ये बहुत हल्के, पोर्टेबल और किफायती होते हैं। इसलिए लोग इनका इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ये एक ऐसा व्यवसाय है जिसका काम कभी रूक नहीं सकता है।
View this post on Instagram
दोना-पत्तल क्या है? (Paper Plate)
दोना-पत्तल अलग-अलग प्रकार से बनाए जाते हैं। पहले ये प्लास्टिक के बनाए जाते थे, लेकिन ये वन टाइम यूज होते हैं। उसके बाद आपको इन्हें फेकना पड़ता था। जिसके कारण इनसे प्रदूषण की काफी समस्या रहती थी। उसके बाद इनकी जगह थर्माकोल के पत्तल आने लगे। लेकिन अब बदलते समय के अनुसार मार्केट में कागज और पेड़ के पत्तों से बने हुए पत्तलों की डिमांड काफी है।
बिजनेस में निवेश (Best Business Idea)
दोना-पत्तल का बिजनेस शुरू करने के लिए आप कम निवेश में ही शुरू कर सकते हैं। आप बिजनेस को किस स्तर पर शुरू करना चाहते हैं उससे ही आपका बजट तय होगा। छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करने के लिए आप 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपके पास अच्छा बजट है और आप बड़े स्तर पर बिजनेस को करना चाहते हैं तो आप 5 लाख से लेकर 10 लाख या उससे ज्यादा भी निवेश कर सकते हैं। जिस प्रकार आप बिजनेस में निवेश करोगे उस हिसाब से ही आपकी कमाई होगी।
मार्केट में डिमांड (Best Business Idea)
जब से देश में प्लास्टिक पेपर प्लेट और थाली पर प्रदूषण को देखते हुए प्रतिबंध लगा है तब से मार्केट में कागज के दोना-पत्तल की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आपने इधर उधर सड़कों पर, मार्केट में देखा होगा कि ठेले पर खाने से जुड़े हुए आइटम बेचने वाले हो या फिर चाट, फास्ट फूड या पानी पूरी वाले हो, ज्यादातर लोग कागज के दोना पत्तल का ही इस्तेमाल करते है। इसके अलावा दोना पत्तल की डिमांड शादी पार्टी हो या फिर किसी प्रकार का भंडारा हो या फिर पूजा का प्रसाद बांटना हो, सभी जगह दोना पत्तल का ही इस्तेमाल किया जाता है।
- Also Read: Baiju Bawra : संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ होगी भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म
बिजनेस के लिए जरूरी स्थान
- इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कुछ बड़ी-बड़ी मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें लगाने के लिए अधिक स्थान की जरूरत होती है।
- मशीन लगाने के अलावा आपको कच्चे माल को स्टोर करने के लिए भी जगह की जरूरत होगी। जिसके कारण इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 500 वर्ग गज से 1000 वर्ग गज जगह की जरूरत होती है।
- अगर आपके पास खुद की जगह नहीं है तो आपको जगह किराये पर लेनी होगी। दोना पत्तल की फैक्ट्री लगाने के लिए आपको किसी इंडस्ट्री एरिया का चुनाव करना होगा ताकि वहां पर आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहां पर साफ सफाई का भी खास तौर पर ध्यान रखे क्योंकि ये प्रोडक्ट खाने के लिए इस्तेमाल होते हैं।



