बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

badh me fanse log : बीच नदी में थे दर्जनों श्रद्धालु, अचानक आई बाढ़: लोगों ने दिखाया साहस और समझदारी, मानव श्रृंखला बनाकर सभी निकले सुरक्षित

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
बैतूल जिले में भारी बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर चल रहे हैं। इसी दौरान लोगों और वाहनों के बहने की घटनाएं भी हो रही हैं। सोमवार को शिवधाम छोटा महादेव भोपाली में भी ऐसा ही एक हादसा होने से बाल-बाल बचा। यहां दोपहर बाद हुई तेज बारिश से पहाड़ी क्षेत्र की नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस बीच दर्जनों श्रद्धालु बीच नदी में थे। इनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। शुक्र था कि किसी ने घबराहट या हड़बड़ाहट नहीं दिखाई। इसकी जगह उन्होंने समझदारी दिखाई। एक सूखा पेड़ देख कर उसे जहां आधार बनाया। वहीं फिर मानव श्रृंखला बनाकर सभी एक-एक कर सुरक्षित निकले।

श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को शिवधाम भोपाली में दूरदराज से आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का मां नर्मदा एवं ताप्ती जल से अभिषेक किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु भी श्रावण सोमवार के उपलक्ष्य में यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं की आवाजाही चल ही रही थी। इस बीच भोपाली के पास ही एक पहाड़ी नदी में भी बीच में काफी श्रद्धालु मौजूद थे। पहाड़ी नदी और तेज बारिश के चलते अचानक ही नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई। दर्जनों लोग बीच नदी में फंस गए।

हालांकि अधिकांश लोग बढ़ते पानी के बीच किनारे पर पहुंचने में सफल हो गए। लेकिन, एक युवती, एक महिला और एक बालक बीच में ही फंस गए। पानी का तेज बहाव उन्हें कभी भी बहा सकता था। ऐसे मुश्किल क्षणों में उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और न ही हड़बड़ी दिखाई। इसी बीच नदी में एक सूखा पेड़ दिखाई दिया। उस पर चढ़कर उन्होंने अपने लिए एक आधार तलाश किया। इधर लोगों ने भी समझदारी दिखाई। आसपास खड़े लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई और बाढ़ में फंसे इन तीनों को बाहर निकाला। देखें वीडियो…

लगा लंबा जाम, थाना प्रभारी भी फंसे

आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से केरिया जोड़ से लेकर अंबा माई से शिखर पर्वत तक भारी भीड़ एकत्रित हो गई। श्रद्धालुओं को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। इसी बीच बाढ़ भी आने से लंबा जमा लगा था। खुद रानीपुर थाना प्रभारी भी जाम में फंसे हुए थे। ग्रामीणों और भक्त सेवा समिति के सदस्यों ने जैसे-तैसे जाम की स्थिति को संभालते हुए व्यवस्था बनाई। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

जगह-जगह हुआ भंडारों का आयोजन

चिचोली और आमला बैतूल से आए शिव भक्त सेवा समिति के तत्वाधान में जगह-जगह भव्य भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया। इनमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। शिव भक्त सेवा समिति सीताकामत जांगड़ा के तत्वधान में आज शिव महापुराण का समापन भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र के शिव भक्त सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। समापन के दौरान समिति द्वारा सब्जी पुड़ी का भव्य भंडारे का आयोजन भी आयोजित किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button