Viral Video: स्टूडेंट ने पास होने के लिए भिड़ाया गजब का जुगाड़, फटी रह गईं शिक्षक की आंखें, वीडियो हुआ वायरल….
Viral Video: Student pulled off an amazing trick to pass, teacher's eyes widened, video went viral....
Viral Video: परीक्षा से पहले कुछ छात्र रात-दिन मेहनत करते हैं, ताकि वे अच्छे नंबर लाकर पास हो सकें। वहीं कुछ बच्चे कई बार अपनी उत्तर पुस्तिका में कुछ ऐसा लिख देते हैं, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने रहते हैं। अभी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो उत्तर पुस्तिका से जुड़ा हुआ है। दरअसल, इस बच्चे ने प्रश्न का उत्तर लिखने की जगह कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे पढ़कर काफी चेक करने वाला टीचर भी हैरान रह गया है। इतना ही नहीं बल्कि लड़के ने उस पन्ने पर रिश्वत देते हुए 200 को नोट भी लगा दिया था। छात्र की यह हरकत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
यहां देखें वीडियो (Viral Video)…
View this post on Instagram
- यह भी पढ़ें: Bagule Ka Video: पानी के बाहर तड़पती मछली की बगुले ने बचाई जान, इंसानियत दिखाकर जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो….
स्टूडेंट ने भिड़ाया गजब का जुगाड़ (Viral Video)
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक टीचर परीक्षा की कॉपी को जांच रहे हैं और आंसर के आधार पर नंबर दे रहे हैं। अचानक उनके सामने ऐसी कॉपी आ गई जिसे देख उन्होंने भी अपना माथा पकड़ लिया। ये आंसर शीट मैथ्स की परीक्षा से जुड़ी दिखाई दे रही है। इसमें बच्चे ने किसी भी सवाल का सीधा-सीधा जवाब नहीं लिखा है। उल्टा उसने सिर्फ प्रश्न को ही दोबारा लिख दिया है। अगले पनेने पर उसने लिखा था, ‘चल मेरी कॉपी गुरू के पास। इच्छा होगी तो करेंगे पास।’ इतना ही नहीं लड़के ने उस पन्ने पर 200 को नोट भी लगा रखा था।
- यह भी पढ़ें: Viral Video : रोबोट है या इंसान! मशीन से भी तेज रफ्तार में गिन रही नोट, वीडियो देख नहीं होगा यकीन
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




