मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh IAS Transfer 2025: मध्यप्रदेश में 24 IAS के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, नेहा मारव्या बनीं संचालक

Madhya Pradesh IAS Transfer 2025: मध्यप्रदेश में मंगलवार को एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। इस बार डॉ. मोहन यादव सरकार ने 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में जहां कई जिलों के कलेक्टरों को दूसरे जिले में भेजा गया है वहीं कुछ को दोबारा जिले की बागडोर नहीं दी गई है।

आज जारी स्थानांतरण सूची में पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को चंबल संभाग मुरैना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त बनाया गया है।

छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।

डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या सिंह को विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु जनजाति भोपाल में संचालक बनाया गया है।

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।

अपर आयुक्त (राजस्व) श्रीमती ऊषा परमार को पन्ना कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा को अपर आयुक्त (राजस्व) भोपाल संभाग के रूप में पदस्थ किया गया है।

रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को वन विभाग के अपर सचिव बनाया गया है।

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह श्रम आयुक्त इंदौर श्रीमती रजनी सिंह को नरसिंहपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु जनजाति संचालक नीरज कुमार वशिष्ट को पांढुर्णा कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले को सिवनी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को मुरैना कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को राजस्व विभाग में उप सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।

आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है।

पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा को राजस्व विभाग में उप सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

अपर आयुक्त (राजस्व) रीवा संभाग श्रीमती नीतू माथुर को आलीराजपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

रायसेन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को डिंडोरी कलेक्टर बनाया गया है।

राजभवन भोपाल में जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती जमुना भिडे को निवाड़ी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

सिवनी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन को नगर पालिक निगम भोपाल में आयुक्त बनाया गया है।

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल में अपर प्रबंध संचालक श्रीमती बिदिशा मुखर्जी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल में अपर आयुक्त किरोड़ी लाल मीना को भिंड कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

इंदौर के अपर कलेक्टर गौरव बैनल को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

नगर पालिक निगम भोपाल के आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

जबलपुर की अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह को रतलाम कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

मध्यप्रदेश में 24 IAS के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, नेहा मारव्या बनीं संचालक
मध्यप्रदेश में 24 IAS के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, नेहा मारव्या बनीं संचालक
मध्यप्रदेश में 24 IAS के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, नेहा मारव्या बनीं संचालक

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button