तकनीक अपडेट
Aadhar Update : इस तारीख तक कर सकते है फ्री में आधार अपडेट, जल्द करे यहां से अपडेट
Aadhar Update : इस तारीख तक कर सकते है फ्री में आधार अपडेट, जल्द करे यहां से अपडेट। यदि आपका आधार कार्ड पुराना हो गया है या आपने पिछले 10 वर्षों में इसे अपडेट नहीं किया है, तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसे निःशुल्क अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है। पहले यह सुविधा 14 दिसंबर 2024 तक उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे 6 महीने बढ़ाकर 14 जून 2025 तक कर दिया गया है।
आप घर बैठे भी कर सकते है आधार अपडेट
अगर आप घर बैठे ही आधार अपडेट करना चाहते है तो आप बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होंगा –
- सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- अपने आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
- प्राप्त OTP दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और अपडेट अनुरोध फॉर्म भरकर सबमिट करें।
- आपको एक यूआरएन (Update Request Number) प्राप्त होगा, जिससे आप अपने अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
ऐसे करे ऑफलाइन आधार अपडेट
- निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।
- आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
- बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो आदि) प्रदान करें।
- केंद्र से आपको एक पावती पर्ची मिलेगी, जिसमें यूआरएन अंकित होगा। इस नंबर से आप अपने अपडेट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
आधार अपडेट शुल्क
- यदि आप अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन, या फोटोग्राफ) अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹100 का शुल्क देना होगा।
- जनसांख्यिकीय जानकारी (जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग) में बदलाव के लिए ₹50 का शुल्क निर्धारित है।
खास खबरे
- MP Pension Payment: एमपी हाईकोर्ट सख्त: पेंशन-ग्रेच्युटी में देरी नहीं चलेगी, 3 महीने में भुगतान का आदेश
- Promotion Rule 2026: एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रमोशन के पद को सीधी भर्ती में बदलना नियमों के खिलाफ
- MP Pensioners DA Hike 2026: एमपी के पेंशनर्स को बड़ी राहत: 2% अतिरिक्त महंगाई राहत मंजूर, जानें पूरा अपडेट
- MP Minimum Wages Hike 2026: एमपी में 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत: 1 अप्रैल से बढ़ा वेतन, जानें नई सैलरी स्ट्रक्चर
- MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस भर्ती 2026: 679 आरक्षक पदों पर निकली वैकेंसी, 5 अप्रैल से आवेदन शुरू



