बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
रथ यात्रा पहुंची खेड़ी सांवलीगढ़, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
इस वर्ष भी मां काली दरबार भंैसदेही से बाबा राजेश के द्वारा दादा दरबार खंडवा के लिए पैदल रथ यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा अल सुबह भैंसदेही से निकलकर शाम 5 बजे खेड़ी सांवलीगढ़ पहुंची। यहां पहले से ही ग्रामीण रथ यात्रा की राह देख रहे थे। भज लो दादाजी का नाम भज लो हरिहर जी का नाम के जाप और नगाड़े की धुन पर जब यात्रा खेड़ी पहुंची तो दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

सभी ग्रामीणों ने रथ पर स्थापित प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की। बाबा राजेश ने सभी को प्रसाद और आशीर्वाद दिया। बाबा राजेश ने बताया कि रथ यात्रा पहले देवी धाम चंडी दरबार में प्रवेश करेगी। यहां पूजा अर्चना के बाद खंडवा के लिए रवाना होगी। बाबा पूरी यात्रा में सभी यात्रियों के साथ नंगे पांव चलकर यात्रा करते हैं। रथ यात्रा का पत्रकार मनोहर अग्रवाल, मनोहरी राठौर, सागर राठौर, शंकू राठौर, रेवती कटारे, व्यापारी संघ के कन्हिया अग्रवाल, राजू राठौर, नंदन बघेल आदि अनेक लोगों ने स्वागत किया।



