बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जिला अस्पताल के स्टोर कीपर को किया निलंबित, हरदा अटैच

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिला अस्पताल में पदस्थ स्टोर कीपर कृष्ण वल्लभ वर्मा को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। उन्हें हरदा अटैच किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही विस्तृत रिपोर्ट मिलने पर की जाएगी।

    मंगलवार को श्री वर्मा के सीहोर स्थित निजी और बैतूल के शासकीय आवास पर ईओडब्ल्यू (EOW) भोपाल की टीम ने एक साथ छापामार कार्यवाही की थी। सूत्रों के अनुसार कार्यवाही के दौरान उनके सीहोर स्थित आवास से 45 लाख नकद समेत एलआईसी की 22 पॉलिसी और जमीन के कागज भी बरामद किए गए थे। आय से काफी अधिक संपत्ति मिलने के बाद कल ईओडब्ल्यू की टीम स्टोर कीपर श्री वर्मा को बैतूल से ले गई थी। देर शाम को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।

    इस बीच राज्य शासन के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल ने स्टोर कीपर को ईओडब्ल्यू की कार्यवाही के बाद निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में क्षेत्रीय संचालक ने उल्लेख किया है कि आय से अधिक सम्पत्ति बरामद होने से शासन की छवि धूमिल हुई है। इसलिए निलंबन की कार्यवाही की गई है। इस दौरान उनका मुख्यालय हरदा तय किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही विस्तृत रिपोर्ट मिलने पर की जाएगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button