बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Highway band : जिले में भारी बारिश का दौर जारी, हाईवे समेत कई रास्ते बंद, जनजीवन हुआ खासा प्रभावित

◼️ नवील वर्मा, शाहपुर
जिले भर में रात से ही भारी बारिश का दौर शुरू है। सुबह 8 बजे तक चंद घंटों में ही औसत लगभग 2 इंच बारिश हो चुकी है। शाहपुर और घोड़ाडोंगरी में 4 इंच से अधिक वर्षा हो गई है। भारी बारिश से बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे सहित कई अन्य मार्गों पर जाम लगा है। जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। देखें हाईवे पर लगे जाम का वीडियो…

मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। अंतत: यह भविष्यवाणी इस बार सही साबित हो रही है। जिले में रात से ही सभी क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। जिले भर में रात से सुबह तक औसत 47.4 मिलीमीटर बारिश हो गई है। खासकर घोड़ाडोंगरी और शाहपुर में तो भारी बारिश हो रही है। घोड़ाडोंगरी में 111 मिलीमीटर और शाहपुर में 105 मिलीमीटर बारिश सुबह तक हो चुकी है। बारिश का दौर अभी लगातार जारी है।

नेशनल हाईवे पर सुबह से आवाजाही बंद

भारी बारिश से जनजीवन भी खासा प्रभावित हो रहा है। बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर सुबह 7 बजे से जाम लगा है। भौंरा में बीजासन नदी के रपटे के ऊपर से बाढ़ चल रही है। सुबह 10.30 बजे तक बाढ़ नहीं उतरी है। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। लोग बाढ़ उतरने का इंतजार कर रहे हैं। जाम में एंबुलेंस भी फंसी है। यहां नया पुल अभी तक नहीं बन पाया है।

अंडरब्रिज में पानी भरा, चांदीपाठा रोड बंद

बरबटपुर से चोपना जाने वाला रोड चांदीपाठा नदी में आई बाढ़ के कारण बंद है। इससे आवाजाही नहीं हो पा रही है। उधर कुंडी रेलवे गेट को बंद कर आवाजाही के लिए बनाए गए अंडरब्रिज में पानी भरा गया है। यहां 13 फीट तक पानी भरा हुआ है। इससे इस अंडरब्रिज से भी आवाजाही नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने एक महीने पहले भी शिकायत की थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसके अलावा अन्य कई मार्गों पर भी नदी-नालों के उफान पर होने से आवाजाही बंद है।

चांदी पाठा रोड पर भी बंद है आवाजाही….

बारिश से घरों में कैद होकर रह गए लोग

भारी बारिश के कारण लोग घरों से निकल तक नहीं पा रहे हैं। लगातार बारिश जारी है। जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के तेजी से बढ़ते आंकड़े ने पिछले साल की लगभग बराबरी कर ली है। बीते साल अभी तक 232.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं इस साल आज सुबह तक 212.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बारिश के तेवर देख ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इस साल का आंकड़ा आगे बढ़ जाएगा।

जिले में बारिश की स्थिति

विकासखंडआज अभी तकपिछले साल
बैतूल30.5178.0346.5
घोड़ाडोंगरी111.0275.5227.8
चिचोली40.2193.8322.8
शाहपुर105.0249.8207.2
मुलताई29.0257.8126.4
प्रभातपट्टन37.4215.8168.0
आमला41.0307.0296.0
भैंसदेही34.0175.0199.1
आठनेर27.0139.2179.0
भीमपुर19.0130.0232.6
जिले की औसत47.4212.3232.6

नोट : बारिश के आंकड़े 5 जुलाई की सुबह 8 बजे तक के हैं। आंकड़े मिलीमीटर में हैं।

यह भी पढ़ें… Jhamajham barish : मानसून की पहली झमाझम बारिश, बैतूल में हो गई ढाई इंच बारिश, सूखे जल स्रोतों की बुझी प्यास

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button