बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हैदराबाद से घोड़ाडोंगरी के लिए निकला और कहां गुम हो गया प्रेम

प्रेमसिंह परते
  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    हैदराबाद में काम करने वाला एक मजदूर 5 दिन पहले दीवाली मनाने के लिए हैदराबाद से निकला, लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचा है। इससे पूरा परिवार परेशान है। उसकी पत्नी ने इस संबंध में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में शिकायत कर पति को तलाशने की गुहार लगाई है। घोड़ाडोंगरी के कुम्हार मोहल्ला निवासी धनिया बाई परते (32) ने पुलिस चौकी में दिए आवेदन में बताया है कि उसका पति प्रेम परते हैदराबाद में काम करता है। उसने एक नवंबर को फोन करके बताया था कि वो दीवाली मनाने के लिए घोड़ाडोंगरी आ रहा है। उसके बाद से ना उससे बात हो पाई और ना ही वो घर पहुंचा है। आवेदिका ने पुलिस से उसके पति की तलाश करने की गुहार लगाई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button