बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

smuggling of cattle : आयशर ट्रक से हो रही थी गोमाता की तस्करी, ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे 23 गोवंश, RHS के पदाधिकारियों ने बचाई जान

• उत्तम मालवीय, बैतूल
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने रविवार को एक और गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी है। इसमें ठूंस-ठूंस कर 23 गोवंश भरे थे। संगठन के नगर उपाध्यक्ष प्रवीण साहू ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना के वरिष्ठ सहयोगी मयकं वागद्रे की सूचना के आधार पर इस आयशर वाहन को नगर संयोजक पवन नानकर, प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पवार, प्रखंड उपाध्यक्ष आशीष यादव के सहयोग से बैतूल फोरलेन के सोनाघाटी पर रोक कर चेक किया गया।

इस गाड़ी में गोवंश पाया गया। मध्य भारत प्रान्त अध्यक्ष पवन मालवीय ने बताया कि आयशर ट्रक शाहपुर बरेठा क्षेत्र से बैतूल की ओर आ रहा था। ट्रक चालक एवं कंडक्टर को भी पकड कर पुलिस के हवाले किया है। गाड़ी क्रमांक UP-83/AT-6339 में ले जाए जा रहे गोवंश को त्रिवेणी गोशाला भेज दिया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि बैतूल जिला गोवंश तस्करी का अड्डा बना हुआ है।

संगठन के कई ज्ञापन, आंदोलन, आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन के बावजूद ना प्रशासन जागा और ना ही गोवंश तस्करी बंद होने का नाम ले रही है। विभाग सह संयोजक नितेश मस्हकी, विभाग युवा सेना उपाध्यक्ष अर्जुन चौहान ने बताया कि 4 दिन पूर्व भी गौवंश से भरी गाड़ी पकड़ी थी।

उस गाड़ी एवं इस गाड़ी में पकडाए आरोपी से पूछताछ में आरोपियों ने गोवंश को हैदराबाद ले जाने का खूलासा किया था। बताया जाता है कि आगे-आगे तस्करों की गाड़ी चलती है और रास्ता क्लियर होने पर गोवंश भरी गाड़ी निकालते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button