बैतूल अपडेट

Betul Thagi News : कैफे संचालक को लगाई पचास हजार की चपत, पुलिस से शिकायत

Betul Thagi News : बैतूल। बैतूल में एक युवक ने नए अंदाज में एक कैफे संचालक को 50 हजार रुपये की चपत लगा दी। इसके बाद युवक चंपत हो गया। कैफे संचालक ने बैतूल गंज थाने में घटना की सीसीटीवी फुटेज सहित शिकायत की है।

बैतूल गंज स्थित रेन्बो कैफे के संचालक दिपांशु जैन ने बताया कि बुधवार की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति पैसे ट्रांसफर करने उनके कैफे पर पहुंचा। उक्त व्यक्ति ने कहा कि मेरे पचास हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफार कर दो, मैं तुम्हें नकद राशि देता हूं।

रुपए ट्रांसफार करवाने के लिए उक्त व्यक्ति कुछ समय तक बैठा रहा और कहा कि मेरे पिताजी बैंक से नकद रुपए ला रहे हैं। आप तब तक पचास हजार रुपए ट्रांसफर कर दो, मैं यहीं बैठा हूं। जब रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर हुए तो ठग ने कहा कि उसे बाजू में तेल और किराना दुकान से सामान खरीदना है। मैं सामान की लिस्ट सौंपकर आता हूं।

दुकान से नहीं लिया सामान

इतना कहकर ठग कैफे से रफूचक्कर हो गया। युवक ने नहीं आने पर जब कैफे संचालक उक्त किराना दुकान पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी पूछी तो पता चला कि वह दुकान पहुंचा था, लेकिन उसने कोई सामान नहीं लिया।

गंज पुलिस थाने में शिकायत (Betul Thagi News)

ठग के जाने के बाद कोई भी व्यक्ति नगद पैसे लेकर कैफे पर नहीं पहुंचा। इस तरह से कैफे संचालक के साथ पचास हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी गई। इस पूरे मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से अज्ञात ठग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना (Betul Thagi News)

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने ठगी की शिकायत बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच गंज में भी शिकायत की, लेकिन बैंककर्मियों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना करते हुए शिकायतकर्ता को वापस कर दिया।

ठगी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति कैफे पर आया और कई देर तक बैठे रहा और ठगी करके चला गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button