बैतूल अपडेट

Betul Today News: खेलों के साथ पढ़ाई में भी किया नाम रोशन, प्रणय ने 12वीं में हासिल किए 78% अंक

Betul Today News: Along with sports, he also excelled in studies, Pranay secured 78% marks in 12th

Betul Today News: खेलों के साथ पढ़ाई में भी किया नाम रोशन, प्रणय ने 12वीं में हासिल किए 78% अंक
Betul Today News: बैतूल शहर के प्रणय वराठे ने अपनी प्रतिभा से ना केवल पढ़ाई में अपना नाम ऊंचा किया है, बल्कि खेल में भी बुलंदियों को छुआ है। वे अंडर 12 कैटेगरी में मध्य प्रदेश उत्कृष्ट पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकैडमी में सिलेक्ट हुए और यहां उन्होंने 10 से 12 नेशनल खेले हैं। साथ ही साथ मैथ्स सब्जेक्ट लेकर 12वीं सीबीएसई एग्जाम में 78% परसेंट ला कर उन्होंने इस मानसिकता को तोड़ा है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल को प्राथमिकता दी जा सकती।

उन्होंने समाज को यह संदेश दिया है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी हम प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। फिलहाल प्रणय दिल्ली एकेडमी में एनडीए की कोचिंग कर रहे हैं। उनका यह मानना है कि हम खुद के लिए कुछ ना करके समाज के लिए ऐसा कुछ करें जिससे पीढ़ियां उन्हें याद रखें।

आज के समय में जहां पेरेंट्स यह कहते हैं कि पढ़ाई का बहुत प्रेशर है। अगर खेल में अपना योगदान देंगे तो फिर वह पढ़ाई में परसेंटेज नहीं ला पाएंगे। ऐसे समय में प्रणय का रिजल्ट उन पेरेंट्स के लिए एक नई सोच की तरफ इशारा कर रहा है।प्रणय एनडीए की कोचिंग के साथ ट्वेल्थ की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने यह साबित किया है कि अगर सही तालमेल और पॉजिटिव थिंकिंग हो तो आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

प्रणब के पिता कैलाश वराठे स्पोर्ट्स टीचर हैं और मम्मी नीता वराठे स्पोर्ट्स एकेडमी चलाती है। आज के जमाने में जहां बच्चे पैकेज की बात करते हैं, पैसों के लिए विदेशों में जाते हैं, वहीं पर प्रणय का देश सेवा के लिए कैरियर चुनना एक अनुकरणीय उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button