टेक/ऑटो

TVS Apache RTR 160 4V: आ गई TVS की नई Apache बाइक, लुक ऐसा कि भूल जाओगे पल्‍सर, जानें कीमत और धमाल फीचर्स

TVS Apache RTR 160 4V: आ गई TVS की नई Apache बाइक, लुक ऐसा कि भूल जाओगे पल्‍सर, जानें कीमत और धमाल फीचर्स

TVS Apache RTR 160 4V: कुछ महीनों में भारत में TVS की रिकॉर्ड तोड़ बाइक खरीदी गई है, तो TVS Motor Company ने भी ग्राहकों को कभी निराश नहीं किया। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए अपाचे का एक नया मॉडल पेश किया है Apache RTR 160 4V Special Edition (अपाचे आरटीआर 160 4V स्पेशल एडिशन) स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कॉस्मेटिक के साथ मेक्निकल रूप से भी अपडेट किया गया है। इसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर भी मिल रहे है। इस बाइक को मैट ब्लैक स्पेशल एडिशन पेंट स्कीम और लाइन अप में शामिल होने वाले नए पर्ल वाइट कलर में बेचा जाएगा।

Apache RTR 160 4V Engine

Apache RTR 160 4V में हमें एक नया एग्जॉस्ट देखने को मिलता है। कंपनी ने इसका नाम बुलपप एग्जॉस्ट रखा है। माना जा रहा है कि इसकी आवाज काफी बेहतर होगी। नए एग्‍जॉस्‍ट के कारण बाइक का 1 किलो वजन भी कम हुआ है। हालांकि कंपनी ने इसके इंजन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 159.7CC ऑयल कूल्ड SOHC इंजन मिल रहा है, जो फ्यूल इंजेक्शन वाला है। अपाचे की इस बाइक का इंजन 9250 RPM पर 17.30 BHP का बेस्ट-इन-क्लास पावर आउटपुट और 7250 आरपीएम पर 14.73 NM का पीक टार्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलता है।

TVS Apache RTR 160 4V: आ गई TVS की नई Apache बाइक, लुक ऐसा कि भूल जाओगे पल्‍सर, जानें कीमत और धमाल फीचर्स

3 प्रकार के राइडिंग मोड भी

TVS कंपनी ने Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन में हमें तीन प्रकार के राइडिंग मोड मिलते है। अर्बन, स्‍पोर्ट और रेन। अर्बन और रेन मोड में टॉप स्पीड 103 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित है। जबकि स्पोर्ट मोड में टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ जाती है।

डिजाइन, लुक और फीचर्स

Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए है। इसमें रेड और ब्लैक कलर के ऑयल व्‍हील मिलते है। कंपनी ने सीट को काले और लाल रंग में डिजाइन किया है। इसके अलावा एडजेस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर भी है जो सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं।

TVS Apache RTR 160 4V: आ गई TVS की नई Apache बाइक, लुक ऐसा कि भूल जाओगे पल्‍सर, जानें कीमत और धमाल फीचर्स

टीवीएस Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन में SmartXonnect भी दिया गया है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। इसमें इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर अन्य सामान सूचनाओं के अलावा गियर शिफ्ट इंडिकेटर दिखाई देगा। कंपनी ने पुराने एलइडी हेडलैंप को नए तरह के एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप से अपडेट किया है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग की बात करें तो बाइक में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 270mm पेटल डिस्क और पीछे 200mm पेटल डिस्क दिया गया। डबल क्रैडल फ्रेम को फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्‍स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

Urfi Javed Viral Video: उर्फी ने फिर ढ़ाया कहर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया वीडियो, एक्‍ट्रेस कविता कौशिक ने मांग ली पेंट

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button