ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशमहिला जगत/बाल जगतलाइफस्टाइल अपडेट

Viral Video: पढ़ाई से बचने मां से बच्‍चा बोला-मैं जिन्‍दगी भर पढ़ाई करते-करते बुड्ढा हो जाऊंगा, वीडियो देख याद आ जाएगा बचपन

Padhai kar kar ke buddha Ho Jaunga Viral Video

Padhai kar kar ke buddha Ho Jaunga Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों बच्‍चों के कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे है। छोटे बच्‍चों की हरकतों काफी क्‍यूट होती है और उनके बोलने का अंदाज या एक्टिंग करने का सभी को बहुत पसंद आता है। ये वीडियो अक्‍सर सोशल मीडिया पर वायरल होते है। कुछ बच्‍चों के वीडियो तो इस तरह के होते है, जो इमोशनल होने पर मजबूर कर देते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया हैं, जिसमें एक बच्‍चे को उसकी मां पढ़ा रही है और पढ़ाई से बचने के लिए जिस तरह बच्‍चा जवाब देता है, उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

इस बच्चे का जो वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों वायरल हो रहा हैं, ये देखने में काफी मजेदार हैं। इस वीडियो में ये छोटा सा बचा रोते रोते पढ़ाई से तंग होकर अपनी मां से बोलता हैं, कितना पढ़ाई करू मैं पढ़ाई करते करते करते बूढ़ा हो जाऊंगा। इस पर मां बच्चे को डांट लगाती है, जिसके बाद बच्चा रोने लगता है। मां फिर कहती हैं कि अच्छा है पढ़ लिखकर बुड्ढे होना, अनपढ़ गंवार बनके क्यों बुड्ढे होना। यह बात सुनकर अपनी मां को पागल मम्मा कहने वाला यह बालक और जोर-जोर से रोने लगता है। कुछ यूजर्स को जहां बच्चे की मासूमियत रास आ रही है, वहीं कई यूजर कह रहे हैं कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखना ही सही है। अब उनका मन पढ़ाई में नहीं रमता है।

इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी अनुपम शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्‍होंने वीडियो पर लिखा है कि इमोशन ऑफ > 99% ऑफ यूपीएससी एस्पिरेंट्स । वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा। वीडियो पर अब तक हजारों व्‍यूज आ चुके है और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आप भी देखें मजेदार वीडियो….

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने कहा कि मम्मी सुपर डुपर- पढ़ लिख कर बुड्ढा होना। अनपढ़ होकर बुड्ढा क्यों होगा? वहीं अन्य ने लिखा कि सही बात है भाई एक दम। Feelings यही आती है। इसी तरह से कुछ यूजर्स को अपना बचपन याद आ गया, तो कई बच्चे की मां के जवाब की तारीफ कर रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button