The Kapil sharma Show: जब अक्षय कुमार ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, तब कपिल शर्मा की मां ने खोली पोल, बताया बेटे के बचपन का किस्सा
The Kapil sharma Show: When Akshay Kumar reached 'The Kapil Sharma Show', Kapil Sharma's mother opened up, told the story of her son's childhood

The Kapil sharma Show: टीवी के मोस्ट पॉपुलर लाफ्टर शो द कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन की मां जनक रानी भी नजर आयी। वह बेटे के बचपन के किस्सों को सुनाती हुई दिखी। वह बताएंगी कि कैसे कपिल शर्मा बचपन में बहुत शैतान थे। अगर शो पर अक्षय कुमार की एंट्री हो जाए तो फुलऑन मस्ती होती है। इसी कड़ी में इस बार शो में जब ‘सेल्फी’ स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म को प्रमोट करने आये। तो वह यहां फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ कपिल शर्मा की पोल खुलवाते भी देखे जाएंगे।
दरअसल, अक्षय कुमार, नोरा फतेही, सोनम बाजवा और मौनी रॉय, ये सभी वर्ल्ड टूर पर जा रहे हैं। देश- विदेश में जगह- जगह यह लोग लाइव परफॉर्म करते नजर आये। तो ऑडियन्स के लिए तो यह जबरदस्त एक्स्पीरियंस होने वाला है। वैसे देखा गया है कि जब- जब कोई एक्ट्रेस कपिल के शो पर आई है। तो उसके साथ कॉमेडियन का फ्लर्ट एंगल जबरदस्त नजर आया है। हंसी के ठहाके पूरे घर में गूंजते सुनाई दिए हैं।
इस बार कपिल शर्मा के शो पर कॉमेडियन से ज्यादा उनकी मां मस्ती के रंग बिखेरती दिखाई देंगे। हाल ही में कपिल शर्मा शोका एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें कॉमेडियन की मां अपने बेटे की सरेआम पोल खोलती नजर आ रही हैं। खुद कपिल शर्मा ने शो से एक क्लिप पोस्ट किया जिसमें उनकी मां और अक्षय ने पंजाबी में बातचीत की। आइए दिखाते हैं वीडियो।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
मां ने सुनाया कपिल शर्मा का बचपन का किस्सा (The Kapil sharma Show)
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि गांव में लोगों के घर के बाहर जगह हुआ करती थी तो यह पांचवें नंबर का घर छोड़कर सारे घर के दरवाजे के आगे एक पुड़िया रख देता था। जिसके बाद जब सुबह होती थी, लोग अपने अपने घरों के दरवाजे खोलते थे,तो पुड़िया रखी होती थी। लोगों को लगता था कि कौन जादू टोना करके चला गया घर के बाहर। जिस पूरे किस्से को सुनने के बाद अक्षय और बाकी तीनों एक्ट्रेस के साथ ऑडियंस जोरों से हंसने लगी थी। यहां तक कि कपिल भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए थे।



