बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटलाइफस्टाइल अपडेट

science or superstition : अंधविश्वास नहीं है घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्च लटकाना, इसके पीछे है वैज्ञानिक वजह

hanging lemon and pepper outside the house : हमारे देश में बहुत से अजीबोगरीब रीति-रिवाज और परम्पराएं हैं। इन रीती-रिवाजों को देखकर कई बार हम इसके पीछे का कारण समझने की कोशिश करते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि, लोग अपने घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्च लटकाते हैं। आज के युवा इसे अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन नींबू-मिर्च लटकाने के पीछे एक विज्ञान छिपा हुआ है।

यह माना जाता है कि, बुरी नजर से बचने के लिए नींबू और मिर्ची को घर और दूकान के बाहर टांगा जाता है। जो लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, उनको बता दें कि यह अंधविश्वास बिल्कुल भी नहीं है। इसके पीछे किस तरह का विज्ञान छिपा हुआ है। जो नींबू-मिर्च द्वारा बुरी नजर को दूर रखने की बात को सही साबित करता है।

hanging lemon and pepper outside the house :  जब कहीं नींबू लगाया जाता है, तो उसे देखकर मन में खट्टेपन की भावना उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में बुरी नजर वाले लोग उस जगह को बहुत ज्यादा देर तक देख नहीं सकते। विज्ञान कहता है कि नींबू का खट्टापन काफी तेज गंध छोड़ता है। इसी तरह मिर्च का तीखापन भी तेज गंध छोड़ने का जिम्मेदार है। इसलिए जब इन दोनों को एक साथ दरवाजे पर लटकाते हैं तो घर के अंदर मच्छर और मक्खी नहीं आते हैं।

नींबू और मिर्च में मौजूद है कीटनाशक गुण

hanging lemon and pepper outside the house :  विज्ञान के अनुसार, नींबू और मिर्च में कीटनाशक गुण मौजूद होते हैं। इनको दरवाजे पर लगाने से घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। वहीं नींबू और मिर्च को दरवाजे पर लगाने को वास्तु भी सपोर्ट करता है। वास्तु के अनुसार, इन दोनों को एक साथ दरवाजे पर टांगने से नेगेटिविटी नहीं आती है। इससे घर के अंदर पॉजिटिवटी की भावना उत्पन्न होती है। वास्तु यह भी कहता है कि घर के आंगन में नींबू का पेड़ लगाना चाहिए।

News Source :  https://www.ibc24.in/zara-hatke/hanging-lemon-and-pepper-outside-the-house-is-a-superstition-so-know-the-science-behind-it-923811.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button