बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Assam Rifles Recruitment 2022: असम राइफल्स में ग्रुप बी और सी के लिए निकली बंपर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं online आवेदन

Assam Rifles Tradesman Rally Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए असम राइफल्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है. असम राइफल्स ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रुप B और ग्रुप C के इन 1380 रिक्त पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है. असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2022 रैली का आयोजन 1 सितंबर 2022 को किया जाएगा. 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा.

महत्वपूर्ण तारीखें

√ नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख – 13 अप्रैल 2022
√ आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 6 जून 2022
√ आवेदन करने की आखिरी तारीख – 20 जुलाई 2022
√ ट्रेड्समैन रैली भर्ती का आयोजन – 1 सितंबर 2022

यह भी देखें… ITBP Constable Recruitment 2022 : आईटीबीपी में हवलदार के 248 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 7 जुलाई है अंतिम तिथि

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुछ पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ अन्य पदों पर 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. कुछ पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए और उनके पास संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है. इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 23 साल होनी चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

यह होगी सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में सफलता हासिल करनी होगी. इन सभी स्टेज को पार करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएगा.

इस तरह करें आवेदन 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट  http://assamrifles.gov.in पर जाना होगा. सभी कैंडिडेट्स वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/naukri/assam-rifles-tradesman-rally-recruitment-2022-application-process-begins-for-1380-posts-check-details/1210012

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button