Jokes: पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो, शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई, पति…..
Jokes: Wife- I was pressing your blue shirt, so the shirt got slightly burnt at one place, Husband.....

Jokes: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
फनी जोक्स – हंसना जरूरी है| (Jokes)

पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी
तो, शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई।
पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक
और नीली शर्ट है।
पत्नी- मालूम था मुझे, इसलिए उस शर्ट का
उतना ही कपड़ा काटकर, मैंने इस जली हुई
शर्ट में जोड़ दिया…!
गुटखा खाने वालो में
उच्च संस्कार होते है….
वे बड़े शांत और मौन रहते है….
थूक कर केवल तभी बोलते है
जब बोलने की कीमत गुटखे से
अधिक हो वरना
हु हा में जवाब देते है…..
एक गुजराती बादाम बेच रहा था
सरदार ने पूछा ये खाने से क्या होता है ?
गुजराती- दिमाग़ तेज़ होता है ..
सरदार- केसे ?
गुजराती- अच्छा ये बताओ 1 किलो चावल में
कितने दाने होते है
सरदार- पता नही …
गुजराती ने उसको बादाम खिलाया और बोला,
बताओ 1 दर्जन में कितने केले होते है ?
सरदार- 12
गुजराती- देखा दिमाग तेज़ हो गया ना
सरदार- 2 किलो दे
यार, कमाल की चीज़ है।
डॉक्टर – अब आप खतरे से बहार है
फिर भी आप इतना डर क्यों रहे है?
मरीज – जिस ट्रक से मेरा एक्सीडेंट हुआ था,
उस पर लिखा था,
जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे!
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



