इस AC की कीमत है आपके इयरफोन से भी कम, बिना बिजली के चलता है घंटों

Portable Mini Air Conditioner: वैसे अभी तो मानसून का समय चल रहा है, लेकिन कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां बारिश कम होने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। इसके कारण अभी भी इन स्थानों पर एसी का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन, महंगे एसी सभी के बजट में नहीं आते और बिजली बिल भी काफी ज्यादा होने से सभी लोग एसी का उपयोग भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन, हम आपको आज ऐसे मिनी एसी के बारे में बता रहे हैं जाे कम कीमत में तो आता ही है और इसे बिना बिजली के भी घंटों तक चलाया जा सकता है। इसका साइज भी छोटा होने से हम इसे कहीं भी कैरी कर सकते हैं। चलिए बताते हैं उस पोर्टेबल एसी (Portable Mini Air Conditioner ) के बारे में….

Vogek 2-in-1 6000mAh | पावर बैंक वाला मिनी एयर कंडीशनर
हम जिस एसी के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम है Vogek 2-in-1 6000mAh Power Bank with Mini Air Conditioner। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से मौजूद है। इसे कहीं से भी खरीदा जा सकता है। इसे आप अपने मोबाइल फोन के चार्जर से चार्ज भी कर सकते हैं। साथ ही यह आपके मोबाइल को भी चार्ज कर देगा। क्योंकि यह पावर बैंक का भी काम करता है। अगर हम Vogek 2-in-1 6000mAh Power Bank with Mini Air Conditioner की कीमत की बात करें तो यह मात्र 949 रूपए पर मिल जाता है। इसमें 6 हजार एमएएच बैटरी भी है, जो इमरजेंसी में आपके मोबाइल को चार्ज करने में भी मदद करेगी।
यदि आप चाहते इस मिनी एयर कंडीशनर का दूसरा ऑप्शन भी देखना चाहते हैं, तो हम उसके बारे में भी आपकाे बताते हैं।
Whitecherry Air Conditioner
मार्केट में हर गैजेट की कई वैरायटी मौजूद है। मिनी एयर कंडीशनर की भी कुछ वैरायटी मौजूद है। यदि आपको Vogek 2-in-1 पसंद नहीं आता है तो आप Whitecherry Air Conditioner को भी देख सकते हैं। हालांकि इसकी कीमत 2,199 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर अभी ये 1,599 रुपये में उपलब्ध है। इस AC को कमरे के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह काफी हल्का और हैंडी है। इसको कमरे में कहीं भी फिट किया जा सकता है। इसको चलाने के लिए बिजली की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आपको USB Connector मिलता है जो आपके लैपटॉप या कंप्यूटर से बहुत आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
मिनी एयर कंडीशनर के लाभ:
• ड्राई क्षेत्रों और महीनों में एयर चिल का कूलिंग सिस्टम बहुत मददगार होगा।
• साथ ही, यह 30 प्रतिशत तक ड्राई वातावरण में रहने से उत्पन्न होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करेगा।
• एयर चिल के कूलिंग सिस्टम में आपके घर के अंदर तुरंत ठंडा करने की अनूठी विशेषता है।
• यह वायु प्रवाह में सुधार करते हुए आपके इनडोर और व्यक्तिगत स्थानों को ताज़ा करने में भी सहायता करता है।
- यह भी पढ़ें: Low Price Washing Machine in India: आधुनिक तकनीक से लैस है यह वॉशिंग मशीन, 3000 रूपए कम में खरीदने का मौका, जानिए ऑफर
इसलिए, इस एयर चिल के मिनी एयर कंडीशनर के कई फायदे हैं और निर्माता द्वारा एयर चिल के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से बजट के अनुकूल मूल्य पर पेश किया जाता है।
News Source: http://gizbot.com



