यूथ अपडेट

Business Success Story : एक दो नहीं बल्कि 18 बार हुआ फेल, तब जाकर मिली सफलता, आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी

Business Success Story: Failed not once or twice but 18 times, only then achieved success, today he is worth Rs 50 thousand crores

Business Success Story : जीवन में व्‍यक्ति लक्ष्य बनाकर हौसले के साथ किसी भी काम को करें, चाहे फिर वो बिजनेस हो या पढ़ाई ‘फर्श से अर्श’ तक पहुंचने में सफलता मिल ही जाती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कुछ लोग आधे रास्‍ते से ही लौट आते है, तो कुछ ऐसे भी होते है जो बार-बार असफल होने के बाद भी संघर्ष करते है और कामयाबी का मुकाम हासिल करते है।

अंकुश सचदेवा भी उन्‍हीं में एक है, जिन्‍होनें बिजनेस शुरूआत करने के बाद 17 बार असफलता का सामना किया, उसके बावजूद भी हार नही मानी और एक वक्‍त ऐसा आया कि उन्‍हें सफलता मिल ही गई। आइए जानते है कैसा रहा उनका ये सफर…

Business Success Story : एक दो नहीं बल्कि 18 बार हुआ फेल, तब जाकर मिली सफलता, आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी
Business Success Story : एक दो नहीं बल्कि 18 बार हुआ फेल, तब जाकर मिली सफलता, आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी

बिजनेस में 17 बार मिली असफलता

बता दें कि आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट होने के बाद अंकुश सचदेवा ने दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ अपना करियर शुरू किया। नौकरी के दौरान उनके मन उद्यमी बनने का ख्याल आया और फिर इसके लिए उन्होंने मेहनत शुरू कर दी। खास बात है कि अंकुश ने करियर के शुरुआती स्टेज में बिजनेस करने का रिस्क लिया। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़के ने 17 अलग-अलग स्टार्टअप में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी।

18वें प्रयास में प्रयास में मिली सफलता

इतनी असफलता के बाद हर कोई हार जाता है पर अंकुश सचदेवा पीछे नहीं हटे। आखिरकार 18वें प्रयास में उन्होंने सफलता का स्वाद चखा। अंकुश ने दो साथियों की मदद से बड़ी सफलता हासिल की। इन लोगों ने मिलकर एक ऐसी कंपनी की शुरुआत की, जिसकी कीमत अब अरबों डॉलर है।

Business Success Story : एक दो नहीं बल्कि 18 बार हुआ फेल, तब जाकर मिली सफलता, आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी
Business Success Story : एक दो नहीं बल्कि 18 बार हुआ फेल, तब जाकर मिली सफलता, आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी

2015 में की थी शुरूआत

अंकुश सचदेवा ने सोशल मीडिया ऐप शेयरचैट तैयार किया। आईआईटी के अपने दोस्तों फरीद अहसन और भानु प्रताप सिंह के साथ मिलकर फेसबुक और व्हाट्सएप से अलग यूजर्स को नया अनुभव देने के लिए शेयर चैट बनाया। अंकुश ने मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की जनवरी 2015 में शुरुआत की। हालांकि, शेयरचैट को अक्टूबर, 2015 में लॉन्च किया गया। इस भारतीय सोशल मीडिया ऐप ने तेजी से दुनिया भर में पहचान बनाई। खास बात है कि अमेरिका, यूरोप और कई अन्य देशों में इस ऐप का एक यूजर बेस है।

आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी

जून 2022 में शेयरचैट ने बिजनेस के लिए फंडिंग हासिल की। इसके बाद कंपनी का वैल्युएशन 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। अंकुश सचदेवा, शेयरचैट के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अंकुश सचदेवा की कहानी देश के उन युवा उद्यमियों के लिए बड़ी प्रेरणा है जो बिजनेस में नाम कमाना चाहते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button