खेती किसानी

Moong Kharidi 2024 : 24 जून से होना था मूंग खरीदी, अभी तक केंद्र ही नहीं बने

Moong Kharidi 2024 : बैतूल। प्रदेश शासन ने समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी 24 जून से करने के आदेश दिए थे। इसके विपरीत जिले में अभी तक खरीदी केन्द्र ही नहीं बनाए जा सके हैं। ऐसे में किसान खरीदी प्रारंभ नहीं होने से मंडी में उपज बेचने के लिए मजबूर है। मंडी में किसानों को कम दाम मिले रहे हंै और नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासन ने आदेश जारी किए हैं कि 24 जून से 31 जुलाई तक समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जाएं। शासन के आदेश 24 जून खरीदी प्रारंभ करने के है, लेकिन जिले में खरीदी प्रारंभ होना तो दूर अभी तक खरीदी केन्द्र ही नहीं बनाए गए हैं। कृषि विभाग अब जाकर खरीदी केन्द्र बनाने में लगा हुआ है।

शासन के आदेश आने के पहले ही खरीदी केन्द्रों को चिन्हित करके रखना था, लेकिन जिले में एक भी केन्द्र चिन्हित नहीं किया। अब जब शासन के आदेश आए तो समय पर खरीदी शुरू नहीं हो पाई। किसान कई दिनों से खरीदी प्रारंभ होने की राह देख रहे हैं।

इतने किसानों का है पंजीयन

समर्थन मूल्य पर मूंग की उपज बेचने के लिए 3600 किसानों ने पंजीयन किया है। पंजीयन कराने वाले किसान खरीदी प्रारंभ होने की राह देख रहे हैं। जिले में अभी तक खरीदी प्रारंभ नहीं हो सकी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार भी बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन किया है।

बैतूल में लगभग 7 हजार हेक्टेयर में मूंग की बोवनी हुई थी। मूंग की कटाई के बाद अब किसान खरीदी शुरू होने की राह देख रहे है। संभावना है कि जिले में 10 से 11 खरीदी केन्द्र बनाए जाएंगे। एक-दो दिन के भीतर खरीदी प्रारंभ होने की संभावना बनी है।

किसान उठा रहे हैं नुकसान (Moong Kharidi 2024)

समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ नहीं होने और मंडी में उपज बेचने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में 8 हजार 550 रूपए क्विंटल के हिसाब से मंूग की खरीदी की जाएगी। जबकि कृषि उपज मंडी में मंूग के दाम 7 हजार 400 रूपए से लेकर 7 हजार 500 रूपए चल रहे हैं।

ऐसे में किसान को प्रति क्विंटल पर लगभग 900 से 1000 रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान मंडी के बजाय में समर्थन मूल्य में उपज बेचते है तो उन्हें फायदा मिलेगा, लेकिन किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य में खरीदी प्रारंभ नहीं हो सकी। इसलिए वे मंडी में उपज बेचने को मजबूर हो गए हैं।

विभाग का यह है कहना (Moong Kharidi 2024)

इस बारे में कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन की तरफ से आदेश 24 जून की रात को आए हैं। जल्द ही खरीदी केन्द्र बनाकर खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button