बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Hema Baijal : मिसेज इंडिया करेंगी जन परिषद के आमला चैप्टर का शुभारंभ, 27 मार्च को होगा कार्यक्रम

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    सामाजिक संस्था जनपरिषद अब बैतूल जिले में जोर-शोर से सेवा के कार्यों को आरंभ करने जा रही है। जनपरिषद ने इसके लिए जहां संस्था के चैप्टर प्रमुखों की नियुक्ति की है, वहीं कार्यक्रमों का शुभारंभ भी विशाल स्तर पर किया जा रहा है। आगामी रविवार को आमला में भी कार्यक्रम होगा।

    जन परिषद के आमला चैप्टर के प्रमुख डॉ. बीपी चौरिया ने बताया कि जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 33 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ-साथ कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रंथों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर आठ अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 165 एवं विदेशों में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।

    इसी तारतम्य में 27 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय रतेड़ा रोड में जन परिषद के आमला चैप्टर का शुभारंभ मिसेज इंडिया ग्लोब हेमा बैजल द्बारा किया जायगा। इसके अलावा जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव और सचिव नितिन श्रीवास्तव भी शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। डॉ. चौरिया ने सभी समाजसेवियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button