वायरल अपडेट

Plane Landing Viral Video: पायलेट ने 56वीं मंजिल पर लैंड कराया प्लेन, खौफनाक वीडियो देख कांप जाएगी रूह, मजबूत दिल वाले ही देखें

Plane Landing Viral Video: The pilot landed the plane on the 56th floor, the soul will tremble after watching the creepy video, watch only with a strong heart

lane Landing Viral Video: पायलेट ने 56वीं मंजिल पर लैंड कराया प्लेन, खौफनाक वीडियो देख कांप जाएगी रूह, मजबूत दिल वाले ही देखें

Plane Landing Viral Video: प्लेन से जुड़े कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन क्या कभी आपने एक प्लेन को 56वीं मंजिल पर लैंड होते देखा है। दरअसल, वीडियो में पायलट 56 मंजिल पर प्लेन उतारने का प्रयास करता नजर आ रहा है। वीडियो में दृश्य देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यूं तो हम सभी जानते हैं प्लेन उड़ाने वाले पायलट हर स्थिति से निपटने के लिए रेडी रहते हैं, लेकिन इस तरह के स्टंट दिखाने के लिए पायलट में काफी हिम्मत भी होनी चाहिए।

वीडियो देख हिल जाएंगे आप (Plane Landing Viral Video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो वीडियो में पायलट 56 भी मंजिल पर प्लेन उतारने की कोशिश करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई के दुबई के बुर्ज अल अरब होटल का है। प्लेन को एयर रेसिंग चैंपियन ल्‍यूक सेपेला होटल की छत पर सिर्फ 27 मीटर का हेलिपैड पर उतारने की कोशिश करते दिख रहे है।

यहां देखें वीडियो-

पायलेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Plane Landing Viral Video)

प्लेन की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने के बाद ल्‍यूक सेपेला दुनिया के पहले एकमात्र ऐसे व्यक्ति बन चुके हैं, जिन्होंने 27 मीटर चौड़े हेलीपैड पर अपना प्लान लैंड करवाया, वह भी 56 मंजिल पर। गौरतलब है कि बुर्ज अल अरब हेलीपैड दुनिया का सबसे छोटा कमर्शियल हेलीपैड है। इतनी अधिक ऊंचाई पर बनाया गया यह हेलीपैड लैंडिंग के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जरा सी चूक से पायलट की जान भी जा सकती थी।

यहां यह भी बता दें कि ल्‍यूक इस स्टंट के लिए लगभग 2 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह तीन अटेम्प्ट में इस लैंडिंग को सफलतापूर्वक कर पाए हैं। इसके लिए उन्होंने अब तक लगभग 650 प्रैक्टिस सेशन भी किए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button