बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Mahavir Jayanti : बैतूल में महावीर जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, कीर्ति स्तंभ पर किया जाएगा झंडावंदन

बैतूल में सकल जैन समाज द्वारा गुरुवार को महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। सकल जैन समाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महावीर जयंती के मौके पर सुबह 7.45 पर अस्पताल के सामने कीर्ति स्तंभ पर झण्डा वंदन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रात: 8.30 बजे पुराने जैन मंदिर थाना रोड कोठी बाजार से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा जयप्रकाश चौक, सीमेंट रोड होते हुए श्री संभवनाथ मंदिर कमानी गेट पहुंचेगी। इस दौरान यहां पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। वहीं 11.30 बजे जैन दादावाड़ी में धर्मसभा के आयोजन के बाद रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सकल जैन समाज के जयंतीलाल गोठी, निलय डागा, बाबा शाह, दिलीप जैन, बॉबी जैन ने सभी धर्मावलंबियों से सभी कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का अनुरोध किया है।



