ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंमध्यप्रदेश अपडेट

इटारसी में मिली फेमस Youtuber Bindass Kavya, पिता की डांट से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर जा रही थी अपने गांव

Famous Youtuber Bindass Kavya found in Itarsi

▪️ मंगेश यादव, इटारसी

महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad, Maharashtra) शहर से लापता हुई यूट्यूबर ‘बिंदास’ काव्या (Youtuber Bindass Kavya) को इटारसी (Itarsi) में रेलवे पुलिस ने ट्रेन से बरामद किया है। रेलवे पुलिस को कंट्रोल रूम से मैसेज मिला था। जिसके बाद वह सक्रिय हुई। काव्या के परिजन उसे लेने के लिए इटारसी पहुंचे और उसे लेकर वापस रवाना हो गए। काव्या के सकुशल मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली है।

जीआरपी के अनुसार किसी बात पर नाराज होकर काव्या महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। बेटी के गुम होने से फ्रिकमंद उसके माता-पिता ने उसकी तलाश में एक वीडियो जारी किया था। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस को भी खबर दी थी। पुलिस ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाकर इटारसी स्टेशन स्थित जीआरपी थाने को संदेश दिया। जिसके बाद उसे यहां ट्रेन से सुरक्षित उतार लिया गया।

जानकारी के मुताबिक काव्‍या अपने परिवार के साथ औरंगाबाद में रहती है। वे लोग मूलत: उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। काव्‍या घर से निकलकर लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थी। उसे इटारसी स्‍टेशन पर उतार लिया गया। गौरतलब है कि काव्या एक मशहूर यूट्यूबर है। यूट्यूब चैनल पर उसके 43 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। फेसबुक पर भी उसकी अच्छी फॉलोइंग है।

काव्या के पेज और चैनल पर उसकी मां अनु यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर उसके बारे में जानकारी देने की गुहार लगाई थी। इंटरनेट मीडिया पर उसके शुभचिंतक और फॉलोवर्स उसके मिलने की प्रार्थना कर रहे थे। महाराष्ट्र का हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस एक्शन में आ गई। वीडियो में देखें इटारसी में मिली बिंदास काव्‍या ने क्‍या कहा…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button