Weather Update : मध्यप्रदेश में कश्मीर जैसी ठंड, देखने मिलेंगी कोहरा और शीतलहर
Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवाओं के चलने से मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को मैदानी इलाके मंडला में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का असर आपको देखने मिल सकता है। दिसंबर में भी काफी ठंड देखने मिल सकती है।
गुरुवार को हवा की तेज रफ्तार के कारण ठंड का अहसास और भी बढ़ गया। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की ओर 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं) मौजूद है।
Weather Update : बर्फबारी से फिर बढ़ेंगी ठंड
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा दबाव क्षेत्र भी मौजूद है। अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।
Weather Update : ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं की दिशा उत्तर और उत्तर-पूर्व बनी हुई है। लगातार ठंडी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का अनुभव हो रहा है। अगले एक-दो दिन में तापमान में और गिरावट की संभावना है।
खास खबरे
- Aadhaar Name Change: शादी के बाद आधार में बदलना है सरनेम? जानें UIDAI के नए नियम और एनेक्सचर फॉर्म की जानकारी
- Betul Toll Protest: जर्जर सड़क पर फिर शुरू हुई टोल वसूली! बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, आंदोलन की चेतावनी
- Krishi Yantra Anudan: एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान: किसानों को रीपर, स्प्रेयर और प्लांटर पर मिलेगी छूट, जानें कैसे करें आवेदन
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव: गेहूं का रेट 2736 रुपये तक पहुंचा, जानें आज सभी उपजों के प्रचलित भाव
- Betul Collector: बैतूल कलेक्टर का सख्त एक्शन अलर्ट, लापरवाही पर इंजीनियरों को सेवा समाप्ति की दी चेतावनी



