Luna Electric Variant: मार्केट में फिर से आ रही Luna, तगड़े फीचर्स और शानदार रेंज के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में होगी लांच

Luna Electric Variant: एक समय में देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला मोपेड लुना अब नए अवतार में वापसी कर रही है। कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लांच करने की तैयारी कर रही है। इस नई लुना में कई सारे शानदार फीचर्स और जबरदस्त रेंज देखने को मिल सकती है। काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड (Kinetic e-Luna) ने बताया है कि काइनेटिक लूना इलेक्ट्रिक (Luna Electric Variant) के कुछ पार्ट्स का उत्पादन शुरू भी हो गया है।
मार्केट में आएगा Luna का इलेक्ट्रिक वैरिएंट
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 1972 में पहली बार भारतीय सड़कों पर दस्तक देने वाला Kinetic Luna मोपेड जल्द इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। 28 साल तक प्रोडक्शन मार्केट पर अपना कब्जा करने वाली लुना का उत्पादन काइनेटिक इंजीनियरिंग ने 2000 की शुरुआत में बंद कर दिया था।
- Also Read: Machli ka Video: सांप और बिच्छू को पल भर में खा गई मछली, इतना खतरनाक रूप देख दंग रह गया हर कोई

Luna में मिल सकते हैंं ये फीचर्स
कंपनी ने इलेक्ट्रिक लूना मोपेड के संबंध में जानकारी दी कि इसमें मुख्य चेचिस से लेकर मेन स्टैंड, साइड स्टैंड और स्विंग आर्म्स को इनहाउस डेवेलप किया जाएगा, जिसके लिए पुणे के पास अहमदनगर प्लांट में प्रति माह 5,000 सेट की प्रारंभिक क्षमता के साथ समर्पित उत्पादन लाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कंपनी ने किया करोड़ों का निवेश
इस टू-व्हीलर KEL की सहयोगी कंपनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड लॉन्च करेगी। KERL ने अपने प्लांट में एक स्पेशल शॉप में 30 से अधिक वेल्डिंग मशीनों की एक नई लाइन स्थापित की है। अहमदनगर प्लांट में सभी असेम्बली पूरी तरह से तैयार और रंगी हुई होंगी। कंपनी का कहना है कि इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, KEL ने अपनी पेंट शॉप और प्रेस और फैब्रिकेशन शॉप्स को अपग्रेड करने के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। (Luna Electric Variant)

नए अवतार में भी उतना ही प्यार मिले (Luna Electric Variant)
इस मौके पर काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड के एमडी अजिंक्य फिरोदिया ने कहा, (अनुवादित) “ये बेहतरीन खबर है कि लूना इलेक्ट्रिक अवतार में वापस आने वाली है। इसे तैयार करने वाली व्यापक सबअसेंबली को बनाते समय हम बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपनी बुलंदियों के समय रोजाना 2,000 लूना बिकती थी। मुझे विश्वास है कि नए अवतार में भी इसे [इलेक्ट्रिक लूना] उतना ही प्यार मिलेगा। हमारा अनुमान है कि अगले दो से तीन वर्षों में ई-लूना का सालाना बिजनेस करीब 30 करोड़ रुपये होगा।”
फिलहाल KERL ने अपकमिंग ई-लूना (e-Luna) की बैटरी, रेंज, पावर, लॉन्च डेट आदि की कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन अब, जब प्रोडक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है, हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में कंपनी इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के ऊपर और प्रकाश डालेगी।



