Jan Aushadhi Kendra: अब जन औषधि केंद्र पर इन गंभीर बीमारियों की दवाई भी उपलब्ध, मिलती है 90 प्रतिशत कम कीमत में
Jan Aushadhi Kendra, Jan Aushadhi, jan aushadhi kendra near me, jan aushadhi kendra medicine list, jan aushadhi kendra online, jan aushadhi kendra app, jan aushadhi kendra list, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, jan aushadhi contact number, how to open jan aushadhi kendra, जन औषधि केंद्र मेडिसिन लिस्ट, जन औषधि केंद्र खोलने के लिए योग्यता, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में क्या क्या मिलता है, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्राइस लिस्ट, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र हेल्पलाइन नंबर, पीएम जन औषधि केंद्र नियर में, Jan Aushadhi medicine search
Jan Aushadhi Kendra: (नई दिल्ली)। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने अपने समूह में नए उत्पाद जोड़े हैं, जैसे मधुमेह के लिए डापाग्लिफ्लोज़िन 10 मिलीग्राम और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज) 1000 मिलीग्राम टैबलेट, जन औषधि प्रोटीन (उच्च प्रोटीन) पाउडर, महिलाओं के लिए जन औषधि प्रोटीन (व्हे प्रोटीन पाउडर), आदि।
फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), जो (पीएमबीजेपी) को लागू करता है, नियमित रूप से बाजार के विभिन्न रुझानों का विश्लेषण करता है और विश्लेषण के आधार पर, इन केंद्रों के माध्यम से सस्ते मूल्यों पर बेचने के लिए दवाओं और अन्य उत्पादों को शामिल करता है। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने अब मधुमेह के लिए दवाओं के कुछ नए वेरिएंट और विभिन्न प्रकार के न्यूट्रास्यूटिकल्स को किफायती कीमतों पर बेचने के लिए शामिल किया है।
सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक देश में केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक देश में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया है। 30 जून 2023 तक देश भर में कुल 9,512 जन औषधि केंद्र खोले गए। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के उत्पाद समूह में 1800 दवाएं, 285 शल्य चिकित्सा उपकरण और उपभोग्य वस्तुएं हैं। ये उत्पाद बाजार की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
- Also Read: MP Samachar : एमपी में प्रति व्यक्ति आय में 3 साल में हुआ इतना इजाफा, शुद्ध आय में भी हुई बढ़ोतरी
मधुमेह और महिलाओं के स्वास्थ्य की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए, जन औषधि ने नीचे दिए गए उत्पादों को शुरू करके अपनी पहले से मौजूद सूची में इसे शामिल करने का फैसला किया है और ये उत्पाद देश भर के चुनिंदा जन औषधि केंद्रों में आम लोगों के लिए पहले से ही उपलब्ध हैं।
| क्र.सं. | औषधि कोड | दवा का नाम | पैक का आकार | जन औषधि एमआरपी रुपए में |
| 1 | 2099 | मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज) 1000 मिलीग्राम और डापाग्लिफ्लोज़िन 10 मिलीग्राम टैबलेट | 10 गोलियां | 55.00 |
| 2 | 2100 | मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज़) 500 मिलीग्राम और डापाग्लिफ्लोज़िन 10 मिलीग्राम टैबलेट | 10 गोलियां | 51.00 |
| 3 | 2240 | मधुमेह देखभाल प्रोटीन पाउडर | 400 ग्राम जार | 400.00 |
| 4 | 2241 | गुर्दे की देखभाल प्रोटीन पाउडर (कम प्रोटीन) | 400 ग्राम जार | 400.00 |
| 5 | 2242 | डायलिसिस रोगियों के लिए गुर्दे की देखभाल प्रोटीन पाउडर (उच्च प्रोटीन)) | 400 ग्राम जार | 500.00 |
| 6 | 2246 | जनऔषधि महिला प्रोटीन (चॉकलेट) 250 ग्राम | 250 ग्राम जार | 230.00 |
| 7 | 2247 | जनऔषधि महिला प्रोटीन (वेनिला) 250 ग्राम | 250 ग्राम जार | 230.00 |
| 8 | 2248 | कोको के साथ जनऔषधि पोषण 30 ग्राम | 30 ग्राम थैली | 10.00 |
- Also Read: IAS Success Story: 60 प्रतिशत लाने वाले जुनैद अहमद ने मात्र 4 घंटे पढ़ाई कर टॉप की यूपीएससी परीक्षा
पिछले 9 वर्षों में केंद्रों की संख्या 100 गुना और बिक्री 170 गुना से अधिक बढ़ गई है। 31 दिसंबर 2023 तक 10000 केंद्र स्थापित करने की उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) ने देश के 651 विभिन्न जिलों से जन औषधि केंद्र (Jan Aushadhi Kendra) खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।



