मध्यप्रदेश अपडेट

Big Breaking : फांसी पर झूलते मिले युवक और किशोरी के शव, जांच में जुटी पुलिस, खरगौन जिले का मामला

Big Breaking : फांसी पर झूलते मिले युवक और किशोरी के शव, जांच में जुटी पुलिस, खरगौन जिले का मामला

▪️ सनी रायकवार, बलवाड़ा

Big Breaking : (बलवाड़ा)। मध्यप्रदेश के खरगौन जिले में आज सुबह-सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन टेकरी बलवाड़ा में बुधवार सुबह एक पेड़ पर युवक और किशोरी के शव फंदे से लटके हुए पाए गए हैं।

इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बलवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत, बलवाड़ा थाना प्रभारी सीएल कटारे सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

Big Breaking : फांसी पर झूलते मिले युवक और किशोरी के शव, जांच में जुटी पुलिस, खरगौन जिले का मामलापुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल भेजा। मृत किशोरी चौधरी मोहल्ला बलवाड़ा निवासी है। जिसकी उम्र 15 वर्ष है। वहीं युवक बसंत उर्फ़ अन्नू पिता बलिराम (20) निवासी मानकर मोहल्ला बलवाड़ा का बताया जा रहे हैं।

दोनों के फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। बहरहाल इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button