बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Dead body found: कुएं में तैरता मिला युवक का शव, इधर बैतूल में मिले शव की हुई शिनाख्त

बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम कनारीपाठ के टेकरीपुरा के पास युवक का शव कुएं में मिला है। इस पर ग्रामीणों द्वारा थाना बीजादेही में सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। शव को पीएम के लिए शाहपुर भिजवाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त शव सरवन पिता चुन्नू चावले का है। पीएम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

इधर बैतूल में अभिनंदन सरोवर में सुबह जिस अज्ञात युवक का शव मिला था उसकी शिनाख्त हो गई है। मृतक चुन्नीढाना बैतूल निवासी 32 वर्षीय दिनेश खांडवे है। वह कल रात से घर नहीं आया था। मृतक की मां ने बताया कि दिनेश ड्राइवरी का काम करता था और किसी फल वाले के यहां नौकरी कर रहा था।
एफएसएल जांच के बाद शव का पीएम करा कर लाश परिजनों को सौंप दी है। युवक की हत्या ही की गई है। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी बैतूल द्वारा किया गया। उन्होंने विवेचक को जल्द ही हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए है।



