ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बड़े भी नहीं रहे पीछे, पेश किए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    श्री विश्वकर्मा मंदिर बैतूल गंज में चल रहे विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को नन्हे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें समाज के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को महोत्सव का समापन होगा।

    जयंती महोत्सव में आज रंगोली, गायन, फैन्सी ड्रेस, काष्ठ कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। यही नहीं बच्चों के साथ ही बड़े भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इन सभी कार्यक्रमों की सभी ने प्रशंसा की।

    इनमें विजयी और भाग लेने वाले सभी बच्चों को कल समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। कल 14 फरवरी को भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती महोत्सव के समापन पर सुबह 8.30 बजे भगवान विश्वकर्मा जी का अभिषेक, पूजन, हवन के साथ बुजुर्गों का सम्मान,अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान, बच्चों को पारितोषक वितरण किया जाएगा।

    समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को विश्वकर्मा रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी लगाया जाएगा। विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति द्वारा जिले के समस्त सामाजिक बंधुओं से जयंती महोत्सव में सह परिवार पधारने की अपील की गई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button