मध्यप्रदेश अपडेट

MP News : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर हुए वायरल, जानें इस बार क्या किया…

MP News : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर हुए वायरल, जानें इस बार क्या किया...
MP News : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर हुए वायरल, जानें इस बार क्या किया…

MP News : मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों बहुत ज्‍यादा सुर्खियों में हैं। 19 फरवरी 2021 में नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर संकल्‍प लेते हुए कहा था कि मैं हर दिन 1 पेड़ लगाऊंगा। उन्होंने पहला पौधा अमरकंटक के शंभू धारा में रोंपा था। अब तक 2000 से अधिक लोग पौधरोपण कर चुके है। वहीं तीन वर्ष पूरे होने पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई कैबिनेट शामिल हुए है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तीन साल पहले जो पौधे लगाये थे वो बड़े हो गए हैं। ऐसा लगता है जैसे कि बच्‍चे बड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए ये एक छोटी सी पहल जरूरी है।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने बताया (MP News)-

उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने का सबसे अच्छा उपाय है पौधरोपण करना। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर 108 पौधे रोपे। इन पेड़-पौधों को गले लगाने का दिल करता है। यह धरती को बचाने का अभियान है। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि उनको पौधे लगाने का ख्याल इसलिये आया कि मुख्यमंत्री रहते हुए सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा। हम जैसा आचरण करेंगे वैसा लोगों पर असर पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, एक सपना बुना, एक संकल्प चुना, ‘जिस प्रकृति की गोद में खेलते-कूदते, जीवन पथ पर बढ़ते रहे, खिलते रहे; उस प्रकृति को हरियाली सौंपे, आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ धरती सौंपे, आज सपना आकार ले रहा है, संकल्प साकार हो रहा है। प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के 3 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 108 पौधे रोपे।’

नर्मदा जयंती के दिन लिया था संकल्‍प (MP News)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के दिन मैंने यह संकल्प लिया था कि मैं रोज एक पेड़ लगाऊंगा। तब से लेकर आज तक कोई भी परिस्थिति रही हो, यहां तक की कोविड के दौरान भी मेरा यह संकल्प अविराम जारी रहा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक जीरो नेट और पर्यावरण बचाने के जो लक्ष्य तय किए हैं उस दिशा में समाज और सरकार दोनों का सहयोग आवश्यक है। पीएम मोदी ने विश्व जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में संदेश दिया कि पर्यावरण बचाने के लिए हमें अपनी जीवन शैली उसके अनुकूल बनानी होगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button