बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शाहपुर हादसा अपडेट: मृतकों में एक माथनी का मुनील तो नहीं..?

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    शाहपुर में माचना नदी के रेलवे ब्रिज पर ट्रेन से कटे 2 युवकों में से एक माथनी गांव का मुनील हो सकता है। घटना स्थल के पास मिली मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नम्बर से यह सुराग मिला है।

    शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल के पास एक मोटर साइकिल खड़ी मिली है। जिसके रजिस्ट्रेशन की जांच करने पर पाया गया कि यह मोटर साइकिल माथनी गांव के सुनील पिता पुन्नू मर्सकोले की है।

    इस लिंक पर पढें मुख्य खबर… दर्दनाक: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

    इस बारे में गांव में पता किया गया तो पता चला कि सुनील की पहले ही मौत हो चुकी है उसका छोटा भाई मुनील मर्सकोले शनिवार की शाम को बाइक लेकर घर से निकला था। सम्भवतः उसकी ट्रेन की चपेट में आने पर मौत हो गई।

    अभी दूसरे मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मुनील के बारे में बताया जा रहा है कि उसके बड़े भाई के अलावा माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। घर में सिर्फ दादा-दादी हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button