बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

परीक्षा देने कॉलेज गया था छात्र, वापस नहीं लौटा घर, परिजन परेशान

बैतूल। शहर के गौठाना क्षेत्र में रहने वाला एक नवयुवक शनिवार सुबह कॉलेज की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। वह अभी तक भी घर नहीं पहुंचा है। ऐसे में परिजन उसे लेकर बेहद चिंतित और परेशान हैं। वे जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे हैं।

लापता युवक के परिजन योगेश पवार ने बताया कि शशांक पिता दिलीप पवार (18) निवासी गौठाना बैतूल आज सुबह 11 बजे जेएच कॉलेज में परीक्षा देने गया हुआ था। वह अभी तक घर नहीं पहुंचा है।

शशांक उसी यूनिफार्म में है जो कि चित्र में दिखाई दे रही है। योगेश पवार ने इस संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल मोबाइल नम्बर 8878793070 पर सूचित करने का आग्रह किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button