Weather News : मध्यप्रदेश में पढ़ रही रिकॉर्डतोड़ ठंड, इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी
Weather News : मध्यप्रदेश में पढ़ रही रिकॉर्डतोड़ ठंड, इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी। प्रदेश में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने मिल रही है। ठंड ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दे की नए साल में आपको ओर भी ज्यादा ठंड देखने मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तो कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी कर दिया है। पचमढ़ी, भोपाल, राजगढ़, खजुराहो, मंडला एवं उमरिया में रात का तापमान पांच डिग्री से कम रहा। वही कई जिलों में तो शीतलहर का भी असर देखने मिला है।
नए सिस्टम से बढ़ रही है ठंड
वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसके कारण हवाएं 240 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम से पूर्व की दिशा में चल रही हैं। इसके अलावा, अंडमान में कम दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में चक्रवात भी सक्रिय है। पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ और जम्मू में ऊपरी हवाओं में चक्रवात बन चुका है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर और मंडला जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बर्फ जमने और पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, हरदा और नरसिंहपुर में कोल्ड डे या कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी, और यहां भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
खास खबरे
- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की बढ़ी धुकधुकी, जानिए देरी से होने वाले वित्तीय नुकसान की रिपोर्ट
- Tendu Patta Bonus: मध्य प्रदेश के 9 लाख से अधिक संग्राहकों को मिला बोनस, खातों में पहुंचे 36 करोड़, खुलेगा टाइगर सफारी जू
- Betul Link Road: एक साल से अटका था सड़क का काम, शनिवार को हटे अतिक्रमण; अब तेजी से बनेगी लिंक रोड
- MP Free Registry: मध्य प्रदेश में 50 लाख जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री पर घमासान, पटवारियों को बर्खास्त करने कलेक्टरों को फ्री हैंड
- Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश



