ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेश

Bulldozer Wali Bahu: ससुराल में एंट्री के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची बहू, दरवाजा खुलवाने के लिए कर दिया ऐसा काम

Up Bijnor Bulldozar Wali Bahu

Bulldozer Wali Bahu: अब तक आपने सोशल मीडिया पर बुलडोजर के कई वीडियो देखे होंगे। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने और शादी में बुलडोजर से एंट्री की भी खबरें पढ़ी होगी। लेकिन, उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) में बुलडोजर वाली बहू का एक मामला काफी सुर्खियां बंटोर रहा है।

दरअसल, बिजनौर के हलदौर थाना के हरिनगर में एक बहू अपनी ससुराल में बुलडोजर लेकर पहुंची (Daughter-in-law reached in-laws’ house with a bulldozer) तो पूरे मोहल्ले मे हड़कंप मच गया। महिला के ससुराल वालों ने उसको 5 साल पहले घर से निकाल दिया था। फिर महिला ने हाईकोर्ट की शरण ली तो लंबी लड़ाई लड़ने के बाद महिला को कोर्ट से इंसाफ मिला। मगर ससुराल वालों ने महिला को घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद उसने हाईकोर्ट का आदेश पुलिस अफसरों और अन्य प्रशासनिक अफसरों को दिखाया तो तमाम अफसर महिला के साथ बुलडोजर लेकर उसके ससुराल पहुंचे गए। फिर क्या था बुलडोजर को देख ससुराल का दरवाजा एक दम खुल गया।

5 साल पहले बहू को घर से निकाला

बता दें कि ये पूरा मामला थाना शहर कोतवाली इलाके का है। धोकलपुर के रहने वाले वकील शेर सिंह ने अपनी बेटी का विवाह तकरीबन 5 साल पहले हलदौर थाना (Haldaur Police Station)  इलाके के मोहल्ला हरिनगर के देवेंद्र सिंह के बेटे रोबिन के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही नूतन के ससुराल वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं उसके साथ आए दिन ससुराल वाले मारपीट भी करते थे। कुछ दिन बाद नूतन को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था।

यहां देखें वीडियो…

इंसाफ मांगने हाईकोर्ट तक पहुंची बहू

फिर पीड़ित नूतन के पिता ने 23 जून साल 2019 को थाना हलदौर (Haldaur Police Station) में पति रोबिन के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद महिला नूतन के ससुराल वालों ने नूतन को घर से निकाल दिया था। उसके बाद पीड़ित महिला नूतन के पिता ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए घरेलू हिंसा का केस इलाहबाद हाईकोर्ट में दायर करवाया। 

बुलडोजर देख उड़ गए ससुराल वालों के होश

गौरतलब है कि लंबी लड़ाई लड़ने के बाद इलाहबाद हाईकोर्ट ने नूतन को उसकी ससुराल में प्रवेश और सुरक्षा दिलाए जाने का आदेश बिजनौर के डीएम और एसपी को दिया। फिर अफसरों की भारी-भरकम फौज पीड़ित महिला नूतन को लेकर उसकी ससुराल पहुंच गई। ससुराल वालों ने पुलिस अफसरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जब घर का दरवाजा नहीं खोला तो अफसरों ने बुलडोजर मंगाया। उसको देखते ही ससुराल वालों के होश उड़ गए और घर का दरवाजा खोल दिया। बता दें कि पीड़ित महिला को घर में प्रवेश दिलाकर घर के दरवाजे पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।

News Source: https://zeenews.india.com/hindi/off-beat/bijnor-woman-reached-in-laws-home-with-bulldozer-watch-viral-video/1324997

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button