बड़ी खबरेंधर्म/अध्यात्म अपडेट

Hartalika Teej 2022: शादी में आ रही समस्‍या तो हरतालिका तीज पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, होगी मनचाहे वर की प्राप्ति

Hartalika Teej 2022 upay 1
Image Credit : OTT india

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार व्यक्ति की जन्मकुंडली (birth chart) में कुछ ऐसे अशुभ ग्रह और योग विराजमान होते हैं। जिनके प्रभाव से व्यक्ति की शादी में देरी और बाधाएं (Marriage delays and obstacles) आती है। कई प्रयासों के बाद भी विवाह नहीं हो पाता है। या विवाह तो हो जाता है, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशहाली नहीं (no happiness in married life) रहती है। जिन्‍हें इस तरह की समस्‍या आ रही है, वह हरितालिका तीज (Haritalika Teej) के दिन ज्योतिषीय के उपाय (astrological remedies) कर सकते हैं। जिससे समस्‍या का निराकरण हो सकता है। आईये जानते है क्‍या है ये उपाय-

बार बार टूट रहा रिश्‍ता तो ये उपाय करें

लंबे समय से कई प्रयासों के बाद भी विवाह नहीं हो पा रहा। किसी ना किसी कारण से रिश्‍ता टूट रहा है तो आप हरतालिका तीज के दिन निर्जला व्रत रखें। प्रदोष काल में पीले वस्त्र धारण करके भगवान शिव के मंदिर जाएं। भोलेनाथ पर सफेद चंदन और जल अर्पित करें और माता पार्वती को कुमकुम अर्पित करें। ऊं पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद चढ़ाया गया कुमकुम अपने पास रख लें और स्नान के बाद नियमित रूप से सिंदूर का टीका लगाते रहें। ऐसा करने से विवाह के योग्य जल्दी बनेंगे।

इस उपाय से आएगी वैवाहिक जीवन में खुशहाली

हरतालिका तीज पर शिव मंदिर में जाकर शिवजी को इत्र और जल अर्पित करें। साथ ही मां पार्वती जी को सिन्दूर और चुनरी अर्पित करें। इसके साथ ही ऊं गौरीशंकराय नमः का 108 बार जाप करें। वहीं अर्पित की गई चुनरी में 21 रुपये बांधकर हमेशा अपने पास रखें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही पति- पत्नी में अच्छा सामंजस्य बना रहेगा।

ये उपाय बनाएगा विवाह के योग

अगर विवाह योग्य उम्र होने के बावजूद शादी नहीं हो पा रही हो तो हरतालिका तीज पर लड़का या लड़की शिव-गौरी मंदिर में जाएं और भगवान शिव और माता गौरी पर दो पान और दो सुपारी के जोड़े चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही शुभ फल प्राप्त होंगे और विवाह के जल्द योग बनेंगे।

मधुर वैवाहिक जीवन के लिए ये उपाय

हरतालिका तीज पर गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। गौरी-शंकर रुद्राक्ष का सबसे पहले शुद्धिकरण कर लें। इसके बाद ही धारण करें।

इस मंत्र का करें जाप-मनचाहे वर की प्राप्ति होगी

हरतालिका तीज के दिन मन का वर पाने के लिए शिव-गौरी का पूजनकर इस मंत्र का एक माला जाप करें। मंत्र है- ‘ऊं नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गौरा पार्वती देव्यै नम:’ इस उपाय को करने से जल्दी ही मनचाहे वर की प्राप्ति होगी।

News Source: https://www.jansatta.com/religion/hartalika-teej-2022-remedy-for-destroy-marrige-dosha-and-having-a-happy-married-life/2349158/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button