बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भीषण आग से खाक हुए 3 मकान, अनाज तक नहीं बचा; युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, जंगल में मिले शव की भी हुई शिनाख्त

• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में स्थित पारडसिंगा गांव में बीती रात भीषण आग लग गई। इसमें 3 मकान पूरी तरह खाक हो गए। यहां तक कि कपड़े और अनाज तक भी बचा। इधर मुलताई नगर में एक युवक का पटरी के पास शव मिला है। उधर बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर बंजारी माई के पास जंगल में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतिका पाथाखेड़ा के राजेंद्र नगर की रहने वाली है। वह पिछले करीब एक महीने से अपनी बेटी के यहां रह रही थी। महिला के नाती ने उसकी शिनाख्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 11.45 बजे के लगभग ग्राम पारडसिंगा में नंदकुमार भिकोंडे, दिनेश भिकोंडे और मोहन भिकोंडे के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसके कारण मकान में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जल गया। घर में रखा अनाज भी जल गया। सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। नहीं तो आस पास के और भी मकान आग की चपेट में आ जाते।

मुलताई नगर पालिका की दोनों फायर बिग्रेड ने 3.30 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें फायर कर्मचारी मनोज सिंह, दीपक अहिरवार, सुमित पूरी, गिरीश पिपले, धनराज पवार, राहुल चण्डालिया की मुख्य भूमिका रही।

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में भी लगी आग

रात 3.30 बजे के लगभग मालगाड़ी में आग लग गई। नागपुर की ओर से कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी की एक वैगन में आग लग गई। मुलताई रेल वेस्टेशन से इसकी सूचना मुलताई नगर पालिका की फायर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की दोनों फायर बिग्रेड रेलवे स्टेशन पहुंची और मालगाड़ी की वैगन में लगी आग पर काबू पाया। इसमें फायर कर्मचारी मनोज सिंग, दीपक अहिरवार, सुमित पूरी, गिरीश पिपले, धनराज पवार की मुख्य भूमिका रही।

रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

मुलताई में ही आज सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला है। बताया जाता है कि शव रेलवे ट्रैक से लगभग 15 फीट दूरी पर पड़ा था। रेलवे कर्मचारियों ने उसे देखा और इसकी सूचना रेलवे पुलिस आमला को दी। मृतक की पहचान नंदकिशोर पुत्र आसाराम उम्र 30 वर्ष निवासी संतरा मंडी ताप्ती वार्ड के रूप में हुई है। युवक की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक 8 वर्ष की बेटी है। फिलहाल मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव परीक्षण और संपूर्ण जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पाथाखेड़ा की निवासी है मृतिका

• प्रकाश सराठे, रानीपुर
बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर बंजारी माई के पास कल जंगल में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के मुताबिक मृतिका पाथाखेड़ा के राजेंद्र नगर की निवासी भागरती झरबड़े (60) हैं। बताया जाता है कि वह करीब एक महीने से अपनी बेटी के घर रह रही थी। उसकी गुमशुदगी नर्मदापुरम के थाने में बेटी ने दर्ज कराई थी। शव करीब एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। महिला के नाती द्वारा शिनाख्त की गई है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कल जंगल में महिला का शव मिला था। हत्या का मामला होने से एसपी सिमाला प्रसाद ने भी मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए थे।

woman’s body found : बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर घाट सेक्शन में मिला अज्ञात महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम को बुलवाया

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button