देश/विदेशमनोरंजन अपडेट

Train viral video: प्राण जाए पर फोन न जाए! रेलवे ट्रेक पर बैठ फोन पर गप्‍पे लड़ा रही युवती, ट्रेन आकर ऊपर से गुजर गई, लोग बोलें-दीदी हद कर दी 

train viral video

Train viral video: फोन हमारी जिन्‍दगी का एक अहम हिस्‍सा बन गया है। फोन के चक्‍कर में कई बार लोग बड़े हादसे का भी शिकार हो जाते है, लेकिन इसके बाद भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे है। अक्‍सर फोन के चक्‍कर में अपनी जान जोखिम में डालते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर रेलवे ट्रेक पर बैठकर फोन पर बात कर रही एक लड़की का वीडियो आज-कल खूब वायरल हो रहा है। लड़की बड़े ही आराम से ट्रेन की पटरी पर बैठ कर फोन से गप्‍पे लड़ा रही थी। वो बात करने में इतनी व्यस्त हो गई कि उसे ध्यान ही नहीं रहा कि पटरी पर ट्रेन भी आ रही है। हालांकि, ये वीडियो कितना सच है इस बात की हम बिल्कुल पुष्टि नहीं करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

ट्रेन के गुजर जाने के बावजूद भी वो रुकती नहीं है बल्कि बात करते हुए उठ रही है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क गए और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे है। लोग कह रहे हैं कि इस लड़की को जान की परवाह नहीं है। वहीं किसी यूजर ने लिखा कि प्राण जाए पर फोन न जाए, वहीं लड़की की बेपरवाही को देख अन्‍य यूजरों ने भी जमकर कमेंट किए है। वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने @ipskabra नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button