Hindi Jokes : बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी, लड़का….
Hindi Jokes: In the bus, a boy's eyes fell on the girl sitting on the back seat, the boy....
Hindi Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: एक आदमी के छोटे जूते देख चुन्नू ने दिया ऐसा जवाब, जिसे सुन छूट जाएगी हंसी…

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Hindi Jokes)
बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर
बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो।
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे।
लड़की- पढ़ती तो मैं थी…
तू तो रोज मुर्गा ही बनता था
हो गई न चौड़े में बेइज्जती।
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है! पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ….
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी…
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर
और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है…
मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी
अब इसी से काम चला लो।
पप्पू अपनी स्कूल की लड़की को बोला-
आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो…
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
पप्पू- पगली सर को मत बोल,
उनकी तो शादी हो चुकी है।
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes in Hindi: टीचर- तुम पंछी के बारे में सब जानते हो? टप्पू- हां टीचर, मजेदार जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…
राजू- सतयुग और कलयुग
के श्राप में क्या अतंर है?
पप्पू- सतयुग में गुस्सा होने पर
श्राप दे देते थे और
कलयुग में गुस्सा होने पर ब्लॉग कर देते हैं
डिजिटल श्राप।
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes: सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी…
पति- मैं शिमला जा रहा हूं।
पत्नी- मैं भी आती हूं मुझे शॉल लेनी है।
पति- मैं दुबई जा रहा हूं।
पत्नी- में भी आती हूं मुझे गहने लेने हैं।
पति तंग होकर- मैं मरने जा रहा हूं, चलेगी?
पत्नी- आराम से जाना…
तुम्हारे सिवा मेरा है ही कौन
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇





