बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जप

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने आज गुरूवार को कोठीबाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महामृत्युंजय जप अनुष्ठान किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक सामान्य लापरवाही नही बल्कि कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर पंजाब सरकार द्वारा रचा गया षड़यंत्र है। इस घटना ने पूरी दुनिया में भारत को और उसके लोकतंत्र को शर्मसार किया।

    जनजातीय नायकों के दर पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, अभिभूत हुए परिजन

    श्रीमती मालवी ने कहा कि देश की करोड़ों जनता की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री के साथ थीं। इसलिए वे सकुशल हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हो और देश की सेवा करते रहे। इस कामना से आज महिला मोर्चा की बहनों ने महामृत्युंजय जप किया है।

    अटलजी की जयंती पर बच्चे दिखा सकेंगे अपना यह हुनर

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, पूर्व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, सुनीता देशमुख, ममता भट्ट, माधुरी साबले, वर्षा खाड़े, शारदा पाटिल, साक्षी शर्मा, कल्पना मांझी, रेखा नायक, नीतू चढोकार, रोमा रावत, इंदु डढोरे, शगुन शर्मा, अल्पना दुबे, कृष्णा मिश्रा, सरिता राठौर, नीता सोनकपुरिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button