PM Kisan Installment : खुशखबरी… किसानों के लिए बड़ी खबर, आज खाते में आएंगे 2 हजार रुपए, प्रधानमंत्री करेंगे ट्रांसफर, इन्हें नहीं मिलेगी राशि
PM Kisan Installment, pm kisan status check, pm kisan next installment, pm kisan beneficiary list, pm kisan 14th installment date 2023, pm kisan samman nidhi, pm kisan beneficiary status aadhar, pm kisan next installment beneficiary list, pm kisan samman nidhi 2023, PM Kisan 14th Installment Release Date, PM Kisan Beneficiary Status, PM Kisan Yojana
PM Kisan Installment : (नई दिल्ली)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के सीकर में कई पहलों का शुभारंभ करने और पीएम-किसान योजना की 14वीं किस्त जारी करने के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
पीएम-किसान की 14वीं किस्त जारी होगी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक है। भारत सरकार की यह प्रमुख योजना समावेशी एवं उत्पादक कृषि क्षेत्र के लिए नीतिगत कार्रवाई शुरू करने के प्रति भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
यह उच्च आय वाले दर्जे के कुछ बहिष्करण मानदंडों के अधीन सभी भूमि-धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है। प्रत्येक चार महीने पर तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिए देशभर के किसान परिवारों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है।
अब तक, देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्रदान किया गया है। इसमें से 1.86 लाख करोड़ रुपए कोविड महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से अब तक स्थानांतरित किए जा चुके हैं।
14वीं किस्त में, कुल 8.5 करोड़ से अधिक किसानों को दिनांक आज 27.07.2023 को प्रधानमंत्री द्वारा एक बटन पर क्लिक करके जारी किए गए लगभग 17,000 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इस योजना की शुरुआत के बाद से लाभार्थियों को हस्तांतरित की गई कुल राशि 2.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाने की उम्मीद है। यह वित्तीय सहायता किसानों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करेगी और उनके समग्र कल्याण में योगदान देगी।
इन किसानों को नहीं मिलेगी राशि (PM Kisan Installment)
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 13 किश्त किसानों को पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी है। आज 14वीं किश्त जारी की जा रही है। पीएम किसान में कई किसान अपात्र हो गए हैं। उन्हें इस बार खाते में राशि नहीं मिलेगी। अपात्र हो चुके किसानों को पूर्व में राशि मिली होगी, लेकिन इस बार उन्हें राशि ट्रांसफर नहीं होगी। अपात्र होने के पीछे किसानों का E-KYC नहीं होना है। जिन किसानों ने E-KYC नहीं कराया है, उन्हें योजना में अपात्र कर दिया गया है। यदि आप राशि प्राप्त करना चाहते है तो अपने नजदीकी कियोस्क से E-KYC करवा लें।
इस कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में सचिव मनोज आहूजा, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में सचिव रजत कुमार मिश्र तथा स्थानीय सांसदों व विधायकों सहित कई सम्मानित गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
इस कार्यक्रम में राजस्थान और देशभर से लगभग दो करोड़ किसान वास्तविक और आभासी दोनों तरीके से भाग लेंगे, जिससे यह सही अर्थों में एक स्मरणीय सभा बन जाएगी। विशेष रूप से, इसमें देशभर से 732 कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), 75 आईसीएआर संस्थान, 75 राज्य कृषि विश्वविद्यालय, 600 पीएम किसान समृद्धि केन्द्र, 50,000 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और चार लाख सामान्य सेवा केन्द्र (सीएससी) भाग लेंगे।
- Also Read: Edible Oil Price : खाने के तेल के दामों में भारी गिरावट, इतनी घट गई कीमतें, सरकार ने किया दावा
5 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन और 7 मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास
प्रधानमंत्री राजस्थान के धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, श्री गंगानगर और सीकर में 5 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह राज्य में बनने वाले 7 अन्य मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और एक केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान में 6 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और राजस्थान के जोधपुर जिले के तिनवरी में एक केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन भी शामिल है।
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न पहलों का शुभारंभ कृषि को बढ़ावा देने, किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि उत्पादकता को बेहतर करने, किसानों की आय बढ़ाने तथा राष्ट्र के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों एवं पहलों को क्रियान्वित कर रहा है।



