बड़ी खबरें

fierce fire : कोठे में लगी आग, तीन गाय और एक भैंस जिंदा जली, 4 मवेशी गंभीर रूप से जख्मी, भारी नुकसान 

◼️ विजय सावरकर, मुलताई 

बैतूल जिले के मुलताई और प्रभातपट्टन क्षेत्र में आग लगने और भारी नुकसान का सिलसिला निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी क्षेत्र के घाटबिरोली गांव में एक किसान के कोठे में भीषण आग लग गई। इस घटना में कोठे में बंधी 3 गाय और एक भैंस की जिंदा जल कर मौत हो गई। वहीं चार मवेशी बुरी तरह झुलस गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम घाटबिरोली निवासी गेंदराव देशमुख के खेत में स्थित कोठे में शुक्रवार 2.30 बजे के दरमियान आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक आग के विकराल रूप धारण करने से कोठे में बंधी तीन गाय, एक भैंस आग की चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गई थी।

वहीं आग में कोठे में बंधा एक बैल और 3 गाय बुरी तरह से झुलस गए हैं। इसके साथ ही कोठे में रखी एक बैलगाड़ी, जलाऊ लकड़ी, कृषि उपकरण और 2 ट्रॉली भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी राहुल चण्डालिया और विजय बड़घरे ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button