मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बरसेंगे बादल: अगले 4 दिन 15 जिलों में बारिश, बढ़ेगी ठंड

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश से भले ही मानसून की बिदाई हो चुकी है, लेकिन लोकल सिस्टम एक्टिव होने से अभी भी कई जिलों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना जाहिर की है। दूसरी ओर उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंडक भी बढ़ रही है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन में संभावना जताई गई है कि 15 अक्टूबर को खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

16 अक्टूबर को यहां होगी बारिश

वहीं 16 अक्टूबर को धार, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरहसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में बारिश होने की संभावना है।

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बरसेंगे बादल: अगले 4 दिन 15 जिलों में बारिश, बढ़ेगी ठंड

17 अक्टूबर को इन जिलों में संभावना

17 अक्टूबर को प्रदेश के अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बरसेंगे बादल: अगले 4 दिन 15 जिलों में बारिश, बढ़ेगी ठंड

18 अक्टूबर को यहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुणा, छिंदवाड़ा और सिवनी शामिल हैं।

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बरसेंगे बादल: अगले 4 दिन 15 जिलों में बारिश, बढ़ेगी ठंड

इन जिलों में साफ रहेगा मौसम

दूसरी ओर प्रदेश के अन्य हिस्सों जैसे भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप देखने को मिलेगी।

चार महीने सक्रिय रहा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार प्रदेश में मानसून लगभग चार महीने तक सक्रिय रहा। 16 जून को मानसून ने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था और 13 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से लौट गया।

हवा का रुख बदलने से बढ़ी ठंडक

मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है।

इसके चलते वहां से ठंडी उत्तरी हवाएं बह रही हैं, जो मध्यप्रदेश तक पहुंच रही हैं। इन हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है और लोग रात में ठंडक महसूस करने लगे हैं।

भोपाल में 16 डिग्री पर आया तापमान

बीते सोमवार और मंगलवार की रात अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। राजधानी भोपाल में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 17.2 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री, उज्जैन में 18.8 डिग्री और जबलपुर में 19.6 डिग्री रहा।

सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री

इसी तरह खंडवा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, राजगढ़ में 14.4 डिग्री, शिवपुरी में 16 डिग्री, नौगांव में 15.1 डिग्री, रीवा में 17.5 डिग्री और टीकमगढ़ में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड को लेकर दी विभाग ने सलाह

आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन रातें और अधिक ठंडी होंगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दें, क्योंकि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं अब लगातार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित करेंगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button