बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सार्थक पहल : चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर में रोपे गए लक्ष्मी तरू के पौधे

बैतूल। लक्ष्मी तरु की पत्तियां 4 साल बाद चलती फिरती चिकित्सालय तथा कैंसर का मुफ्त एवं अग्रिम वैक्सीन साबित होगी। उक्त विचार लक्ष्मी तरु के पौधे रोप कर शिक्षक रमेश वर्मा ने व्यक्त किए।

श्री वर्मा ने नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्रि के पावन मुहूर्त में बैतूल गंज स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर (पेट्रोल पंप के बाजू में) पौधे रोपे। इस अवसर पर रक्त वीर पिंकी भाटिया ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण आज की आवश्यकता है। जिससे भावी पीढ़ियां सुरक्षित रह सकेगी।

माता मंदिर के पुजारी राजू महाराज जी ने कहा कि आपके द्वारा किया जा रहा औषधीय पौधों का रोपण भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगा। इस अवसर पर संयम भाटिया, धीरू वर्मा, करुणा वर्मा, कृपावती वर्मा, त्रिशा वर्मा, जय वर्मा, उमेश वर्मा, दिलीप सोनी एवं पंडित राजू महराज उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button