बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

टवेरा वाहन से हो रही थी सागौन की तस्करी, पुलिस ने की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

  • राजेंद्र गोहे, बीजादेही
    बैतूल की बीजादेही थाना पुलिस ने सागौन की तस्करी कर रहे एक टवेरा वाहन को पकड़ा है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन से 40 हजार रुपये कीमत की 6 सिल्लियां बरामद की गई है। संदेह होने पर पीछा कर पुलिस ने चुनाहजुरी के पास जंगल से यह वाहन पकड़ा है।

    पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह बीजादेही पुलिस प्रभात गश्त कर रही थी। इस बीच ग्राम सांगवानी से एक सफेद रंग की टवेरा (एमपी-48/बीसी-1526) तेज रफ्तार से गुजरी। गश्ती दल प्रभारी उपनिरीक्षक भैयालाल उइके, एएसआई बीएल बौरासी, आरक्षक शुभम, अभिषेक को संदेह होने पर टवेरा वाहन का पीछा कर चुनाहजुरी जंगल के पास रोका।

    चालक ने अपना नाम नन्हा अखण्डे निवासी चुनाहजुरी बताया। टवेरा गाडी चेक करने पर उसमें 6 नग सागौन की सिल्ली जिसका बाजार मूल्य 40000 रुपये है, भरी हुई मिली। सागौन परिवहन के दस्तावेज नहीं होने पर आरोपी चालक के विरुद्ध चोरी एवं वन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button