MP News : किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, किसान भाई को एक क्लिक में आसानी से मिलेंगी खसरा खतौनी
MP News : किसान भाई के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मोहन सरकार ने किसान भाई के लिए ई खसरा परियोजना शुरू की है। इस योजना से किसान भाई को खसरा खतौनी निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसान भाई को पैसे भी कम लगने वाले है। खसरा खतौनी निकालने के लिए अब आपको सिर्फ 30 रूपये लगने वाले है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
किसान के लिए जरूरी होते है खसरा खतौनी
आपको बता दे की खसरा और खतौनी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसमें आपको भूमि और खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखने मिल जाती है। पहले किसानों को खसरा-खतौनी की केवल फोटोकॉपी मिलती थी, जिसमें कई बार छेड़छाड़ की संभावना रहती थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार किसानों के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी। सरकार की इस योजना शुरू होने से अब यह समस्या दूर होने वाली है। आपको व्यवस्थित प्रामाणिक प्रति मिलेंगी।
बिना शुल्क के भी देख सकते है जानकारी
अगर किसान भाई घर बैठे अपने जमींन के बारे में देखना चाहते है तो वह भी घर बैठे देख सकते है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। बस आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होंगा। वहाँ आपको लॉगिन करना होंगा जैसे ही आप लॉगिन करते है आपको अपनी जमींन के बारे में सारी जानकारी देखने मिल जायेंगी।
खास खबरे
- Employee Promotion: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 45 साल की उम्र वालों को CPCT से राहत, MP में पदोन्नति के नियम बदले
- Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में आई 41वीं किस्त: नवरात्रि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 1834 करोड़ रुपए
- Swamitva Card Betul: कम प्रगति पर नाराज बैतूल कलेक्टर डॉ. सोनवणे: आठनेर और चिचोली तहसीलदार पर कार्रवाई के संकेत
- Betul Mandi Bhav: बैतूल कृषि उपज मंडी में 8 हजार से अधिक बोरों की बंपर आवक: जानिए आज के ताजा मंडी भाव
- Amla Police Action: सहेली के घर छोड़ने के बहाने दरिंदगी: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया



