बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नौ देवियों के दर्शन के लिए 8 मार्च को निकलेगी बालाजी यात्रा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बालाजीपुरम से नौ देवियों के लिए यात्रा 8 मार्च को निकलेगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रा को विदाई दी जाएगी। भारत के पांचवें धाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल से मंगलवार 8 मार्च को सुबह 10 बजे भगवान बालाजी की विशेष आरती होगी। इसके बाद 50 से अधिक बालाजी यात्रियों का दल करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन बैतूल पहुंचेगा। यहां गणमान्य नागरिकों द्वारा विदाई दी जाएगी।

    पातालकोट एक्सप्रेस से सभी यात्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां से चंडीगढ़ पहुंचेगे। इसके बाद मनसा देवी, कालका देवी, नैना देवी, ज्वाला देवी, चिंतपूर्णी देवी, बगुलामुखी, ब्रजश्वरी देवी आदि देवियों के दर्शन कर 15 मार्च तक यात्रा वापस बैतूल आएगी।

    बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा ने सभी यात्रियों को देवी यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल के चलते यात्राएं बंद थी। अब पुन: तीर्थयात्रा आरंभ हुई है। चैत्र नवरात्र के पहले देवी दर्शन का लाभ बालाजी की कृपा से सभी को मिल रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button