बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

multai janapad adhyaksh : मुलताई जनपद में नान्हीबाई डहारे बनीं अध्यक्ष और कमलेश सिंह रघुवंशी उपाध्यक्ष निर्वाचित, आमला में किशनसिंह उपाध्यक्ष

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
जनपद पंचायत मुलताई के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य नान्ही बाई पति पिरथीलाल डहारे अध्यक्ष बन गई हैं। उन्होंने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य अंजलि पति जीवन डोंगरदिए को 6 मत के अंतर से पराजित किया। उधर आमला में किशनसिंह रघुवंशी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम राजनंदिनी शर्मा की उपस्थिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के पूर्व भाजपा समर्थित जनपद सदस्य नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजा पवार के नेतृत्व में 8 वाहनों से काफिले के शक्ल में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहीं कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य आशीर्वाद मैरिज लान से एक साथ वाहन में जनपद कार्यालय पहुंचे। नामांकन जमा होने के बाद दोपहर 1 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई।

मतदान के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद सदस्य नान्ही बाई डहारे के जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने की घोषणा की। नान्ही बाई को 15 मत मिले और अंजना डोंगरदिए को 9 मत मिले। गौरतलब है कि अंजना पूर्व जनपद अध्यक्ष बालाराम डोंगरदिए की बहू हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के कमलेश रघुवंशी ने 15 मत और कांग्रेस समर्थित अनु बाला युवराज भिकोंडे को 9 मत मिले।

भाजपा समर्थकों ने दोपहर 1.30 बजे ही बाजे बजा कर फोड़े पटाखे

जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन की अधिकृत घोषणा दोपहर 2.30 बजे की गई। लेकिन, जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित भाजपा समर्थकों ने दोपहर 1.30 बजे ही बाजे बजाकर और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव के पूर्व ही जनपद सदस्यों की घेराबंदी कर ली थी। 13 से अधिक जनपद सदस्यों को एक साथ यात्रा पर ले जा लिया था। वहीं कांग्रेस ने भी समर्थित जनपद सदस्यों को एकजुट कर रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें… kaun bane janapad adhyaksh : बैतूल में इमला जावलकर, शाहपुर में शिवशंकर मवासे और घोड़ाडोंगरी में राहुल उइके बने जनपद अध्यक्ष 

आमला में जनपद अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी निर्विरोध, किसन सिंह रघुवंशी चुने गए

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
आमला जनपद पंचायत में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने के बाद उपाध्यक्ष का चुनाव भी निर्विरोध हो गया है। मोरखा निवासी किशन सिंह रघुवंशी को निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। जनपद उपाध्यक्ष के लिए नीलेश साहू, मालती फूलचंद मोड़क और किशन सिंह रघुवंशी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद नीलेश साहू और मालती फूलचंद मोड़क ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद किशन सिंह रघुवंशी निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होने के बाद कार्यकर्ता जश्र मनाने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें… janpad adhyaksh amla: आमला जनपद में गणेश यादव चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए यह है स्थिति

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button